सेंट्रल नोएडा जोन

धर्म परिवर्तन व दुष्कर्म मामले में लापरवाही पर कोतवाली प्रभारी और  महिला उपनिरीक्षक पर गिरी गाज, निलंबित

Panchayat 24  (नोएडा) : कोतवाली फेज-3 कोतवाली प्रभारी और महिला एसआई पर एक युवती से शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और दुष्कर्म के मामले की जाँच में लापरवाही भारी पड़ गई। आरोप है कि मामले में सुसंगत धाराएं नहीं लगाई गई थी जिसका लग न्यायालय में आरोपी को मिलता। पुलिस कमिशनर लक्ष्मी सिंह ने मामला संज्ञान में आने पर दोनों को निलंबित करते हुए डीसीपी सेन्ट्रल से स्पष्टीकरण माँगा है। वहीं एसीपी की भी जाँच की जाएगी।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, सेंयरल नोएडा जोन की फेज-3 कोतवाली में एक युवती ने पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए एक युवक पर धर्म छिपाकर दोस्ती करने और शादी का झूठा आश्वासन देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। शिकायत में युवती नेखा था की आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि पुलिस ने मामले में जाँच एवं कार्रवाई में लापरवाही बरती। मामला उस समय तूल पकड़ गया जब हिंदूवादी संगठनों को पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई। मंगलवार को हिंदुओं की संगठनों में पीड़िता के पक्ष में कोतवाली का घेराव किया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने मामला प्रकाश में आने पर तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी से पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।  कोतवाली फेज-3 प्रभारी पुनीत कुमार सिंह और विवेचक उपनिरीक्षक प्रीति गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। कोतवाली प्रभारी पुनीत कुमार सिंह, उपनिरीक्षक प्रीति गुप्ता और एसीपी प्रथम उमेश यादव की जाँच एडीसीपी नोएडा को सौंपी गई है.

Related Articles

Back to top button