भूस्खलन की चपेट में आए 55 लोग, 7 शव निकाले गए, बचाव कार्य जारी
55 people in the grip of the landslide, 7 bodies were retrieved, rescue work in progress
Panchayat24 : देश के पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ और लगातार हो रही बारिस के कारण मणिपुर में बुधवार देर रात नोनी जिले में जिरीबाम-इम्फाल रेलवे लाइन पर तुपुल रेलवे स्टेशन पर भारी भूस्खलन हुआ। इसकी चपेट में 107 टेरिटोरियल आर्मी कैंप आ गया। इसमें कई कई जवान और स्थानीय लोग आ गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इनकी संख्या लगभग 50 से अधिक बताई जा रही है। सेना और बचाव दल ने तुरन्त रेस्क्यू शुरू कर दिया। रेलवे के अनुसार अभी तक 7 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं, जबकि 19 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल में उपचार के लिए नोनी आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में अभी भी लोगों के दबे होने की खबर है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मौसम के कारण रेस्क्यू कार्य में परेशानियां आ रही है। गुरुवार सुबह सेना, असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस की ओर से बड़े पैमान पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसमें साइट पर उपलब्ध इंजीनियरिंग उपकरणों का भी उपयोग किया जा रहा है।
हो रहा था रेलवे लाइन का निर्माण
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिरीबाम इंफाल को जोड़ने के लिए रेलवे लाइन का निर्माण किया जा रहा था। यहां पर 107 टेरिटोरियल आर्मी के जवानों को तैनात किया गया था। असम के मुख्यमंत्री ने हालात को देखते हुए आपात बैठक बुलाई है। वहीं केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने टिवीट कर दी जानकारी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना को लेकर टिवीट किया है। उन्होंने अपने टिवीट में लिखा है कि मणिपुर में तुपुल रेलवे स्टेशन के पास भूस्खलन के मद्देनजर मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। बचाव कार्य जोरों पर है। एनडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्यों में शामिल हो गई। 2 और टीमें तुपुल के रास्ते में हैं।