अन्य जिले

उत्‍तर प्रदेश में लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, हर विभाग के लिए तय हुए लक्ष्‍य, जानिए कहां लगाए जाएंगे सर्वाधिक पौधे ?

35 crore saplings will be planted in Uttar Pradesh, targets set for each department, know where most saplings will be planted?

Panchayat 24 : उत्‍तर प्रदेश में मानसून के दौरान 33 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। सरकार ने हर विभाग और क्षेत्र के लिए लगने वाले पौधों का लक्ष्‍य तय कर दिया है। हर मण्‍डल के लिए भी लक्ष्‍य तय किया गया है। सरकार वृक्षारोपण के दौरान लगाए जाने वाले पौधों के संरक्षण के लिए भी प्रयास करेगी। सरकार उत्‍तर प्रदेश के हरित क्षेत्र को 9 से बढ़ाकर 2026-27 तक 15 फीसदी तक ले जाना चाहती है।

विभागवार तय किया गया लक्ष्य

सरकार 35 करोड़ पौधे के लिए वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन की ओर से 14 करोड़, ग्राम्य विकास विभाग को 12.59 करोड़, कृषि विभाग को 2.50 करोड़, उद्यान विभाग 1.55 करोड़, पंचायती राज विभाग को 1.28 करोड़, राजस्व विभाग ०को 1.06 करोड़, नगर विकास विभाग को 35 लाख, उच्च शिक्षा विभाग को 18 लाख, रेशम विभाग को 14 लाख, लोक निर्माण विभाग, रेलवे व जलशक्ति विभाग को 13-13 लाख, बेसिक शिक्षा विभाग को 12 लाख, स्वास्थ्य विभाग को 11 लाख, उद्योग विभाग को 9 लाख, औद्योगिक विकास विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग को 8-8 लाख, गृह विभाग एवं पशुपालन विभाग को 7-7 लाख, ऊर्जा विभाग व सहकारिता विभाग को 6-6 लाख, आवास विकास विभाग, रक्षा विभाग व प्राविधिक शिक्षा विभाग को 5-5 लाख और श्रम विभाग व परिवहन विभाग को 3-3 लाख पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है।

18 मंडलों में भी लगेंगे पौधे, सर्वाधिक लखनऊ मण्‍डल में लगेंगे पौधे

उत्‍तर प्रदेश सभी 18 मंडलों में भी पौधे लगाए जाएंगे। सबका लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। सबसे अधिक पौधे  लखनऊ मंडल में लगाए जाएंगे। लखनऊ मंडल में चार करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। कानपुर मंडल में 3.13 करोड़, चित्रकूट में 2.76 करोड़, झांसी में 2.58 करोड़, मिर्जापुर में 2.27 करोड़, अयोध्या में 2.20 करोड़, देवीपाटन में 1.95 करोड़, प्रयागराज में 1.89 करोड़, बरेली में 1.87 करोड़, वाराणसी में 1.78 करोड़, मुरादाबाद में 1.76 करोड़, आगरा में 1.74 करोड़, गोरखपुर में 1.43 करोड़, आजमगढ़ में 1.34 करोड़, अलीगढ़ में 1.20 करोड़, मेरठ मंडल में 1.14 करोड़, बस्ती में 1.08 करोड़ व सहारनपुर मंडल में 88 लाख पौधे लगेंगे। पौधरोपण स्थलों की जियो टैगिंग भी होगी। वहीं मंडलों में वन विभाग की तरफ से 12.60 करोड़ व अन्य विभाग मिलकर लगभग 22.40 करोड़ पौधे लगाएंगे।

इस भूमि को पौधारोपण के लिए चुना गया

योगी सरकार ने पौधारोपण के लिए कई तरह की भूमि को चिन्हित किया है। इनमें वन भूमि, ग्राम पंचायत व सामुदायिक भूमि, एक्सप्रेसवे व नहरों के आसपास, विकास प्राधिकरण औद्योगिक परिसर भूमि, रक्षा-रेलवे की भूमि और चिकित्सा संस्थान-शिक्षण संस्थान की भूमि शामिल है। अन्य राजकीय भूमि, किसानों के सहयोग से उनकी निजी भूमि, नागरिकों की ओर से निजी परिसर में पौधरोपण किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button