ग्रेटर नोएडा जोन

यमुना एक्‍सप्रेस-वे पर हुए हादसे में 10 लोग घायल, घायलों का दादरी और जेवर से है संबंध, जानिए क्‍या है पूरा मामला ?

10 people injured in the accident on Yamuna Expressway, the injured are related to Dadri and Jewar, know what is the whole matter?

Panchayat 24 : यमुना एक्‍सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसे में 10 लोग घायल हो गए। सभी घायल छोटा हाथी में सवार थे। सभी घायलों को उपचार के लिए करीब के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों का उपचार चल रहा है। हादसा ओवरटेक करने के चक्‍कर में हुआ। सभी घायलों का दादरी और जेवर से संबंध है। मामला रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र का है।

क्‍या है पूरा मामला ?

रबूपुरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जेवर क्षेत्र के कुरैल से लगभग एक दर्जन लोग दादरी में अपनी किसी रिश्‍तेदारी में आयोजित किए गए जागरण में शामिल होने के लिए शुक्रवार को आए थे। शनिवार सुबह सभी लोग छोटा हाथी में सवार होकर यमुना एक्‍सप्रेस-वे के रास्‍ते वापस कुरैल जा रहे थे। रास्‍ते में जीरो प्‍वाइंट से लगभग 23 किमी आगे आगरा की ओर जाते हुए रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में छोटा हाथी चालक ने आगे चल रहे एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका। गाड़ी सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद एक्‍सप्रेस-वे पर चीखपुकार मच गई। छोटा हाथी में सवार सभी लोगों को चोट आई हैं। लगभग दस लोगों को अधिक चोटें आई है। सूचना पाकर पुलिस एवं राहत और बचाव दल के सदस्‍य मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जेवर स्थित कैलाश अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में मनवीर (60), वीना (35), ओमपाल 34), बाला (35), प्रकाशी (38), वीरेन्‍द्र (50) और नरेन्‍द्र (30) को गंभीर चोटें आई हैं। क्रेन की मदद से छोटा हाथी को सड़क किनारे कराया गया।

Related Articles

Back to top button