नोएडा, ग्रेटर नोएडा से जेवर एयरपोर्ट तक दौड़ी विकास की नई रफ्तार, इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन बस सेवा से शहर, उद्योग और गांव हुए एक सूत्र में जुड़े

Panchayat 24 : (नोएडा/ग्रेटर नोएडा/यीड़ा) : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के तेजी से विकसित हो रहे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र को शुक्रवार को एक बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअल माध्यम के जरिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ कर प्रदेश में पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई दिशा दी। इस पहल के तहत नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्रों में 11-11 अत्याधुनिक वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान यमुना प्राधिकरण ने तीन हाइड्रोजन पशु का भी संचालन शुरू कर दिया है। इनकी संख्या जल्द ही बढ़कर पांच हो जाएगी। इन्हें एनटीपीसी के साथ मिलकर संचालित किया जा रहा है।
यह केवल एक परिवहन सेवा नहीं, बल्कि नोएडा से लेकर जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक विकसित हो रहे नए आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक गलियारे को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
प्रदेश सरकार की योजना के अनुसार प्रथम चरण में नोएडा क्षेत्र में 50, ग्रेटर नोएडा में 25 तथा यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 25 बसों सहित कुल 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। भविष्य में इनकी संख्या बढ़ाकर 500 तक करने का लक्ष्य रखा गया है।
आम जनता, कामकाजी पेशेवरों और छात्रों की सुविधा को प्राथमिकता रखते हुए किराया मात्र 20 रूपये, 30 रूपये और अधिकतम 50 रूपये निर्धारित किया गया है। सभी बसें निर्धारित समय सारिणी के अनुसार चलेंगी और यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पैनिक बटन, लाइव ट्रैकिंग व डिजिटल सुविधाएँ भी मिलेंगी। शून्य-प्रदूषण इलेक्ट्रिक होने के कारण ये बसें वायु एवं ध्वनि प्रदूषण को कम करेंगी और सड़कों पर निजी वाहनों का दबाव घटने से लोगों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी।
शहरों से गांवों तक पहुंचेगी आधुनिक परिवहन सुविधा
अब तक सार्वजनिक परिवहन की सीमित उपलब्धता के कारण नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर क्षेत्र के हजारों लोगों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता था। नई बस सेवा शुरू होने से न केवल शहरी सेक्टरों बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के अनेक गांव जैसे रबूपुरा, दयानतपुर, साबौता, रामनेर, झुडेरा, नीमका, जहाँगीरपुर, बिलासपुर, मिर्जापुर, रोनिजा, मकनपुर खादर, तिलपता, सालारपुर, दनकौर और जेवर अब आधुनिक सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क से जुड़ जाएंगे।
स्थानीय ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों, कामगारों और छोटे व्यापारियों के लिए यह सेवा रोजमर्रा के आवागमन को आसान और सस्ता बनाएगी।
एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बल
देश के सबसे बड़े उभरते बुनियादी ढांचा प्रकल्पों में शामिल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंच अब और आसान होने जा रही है। इलेक्ट्रिक बसों के कई रूट सीधे एयरपोर्ट को नोएडा और ग्रेटर नोएडा के प्रमुख आवासीय, शैक्षणिक और व्यावसायिक क्षेत्रों से जोड़ेंगे।
बसें चार मूर्ति, गौर सिटी, बिसरख, सूरजपुर, परी चौक, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय, गलगोटिया विश्वविद्यालय, दनकौर, गौर यमुना सिटी, रबूपुरा और जेवर होते हुए एयरपोर्ट तक संचालित होंगी। इससे एयरपोर्ट पर कार्यरत कर्मचारियों, यात्रियों, निवेशकों और पर्यटकों को विशेष सुविधा मिलेगी।
छात्रों और कर्मचारियों को मिलेगा सीधा लाभ
नई बस सेवा का एक बड़ा लाभ शिक्षा और रोजगार से जुड़े लोगों को होगा। बस मार्गों को इस प्रकार तैयार किया गया है कि प्रमुख विश्वविद्यालयों और संस्थानों तक आसान पहुंच सुनिश्चित हो सके।
इन रूटों पर गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय, गलगोटिया विश्वविद्यालय, नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, जीआईएमएस मेडिकल संस्थान, एमिटी विश्वविद्यालय और अन्य शैक्षणिक संस्थान सीधे जुड़ रहे हैं।
साथ ही सेक्टर-62, सेक्टर-128, फिल्म सिटी, औद्योगिक सेक्टरों और आईटी हब तक पहुंचने वाले कर्मचारियों के लिए भी यह सेवा राहत लेकर आएगी।
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम
प्रदेश सरकार की ग्रीन मोबिलिटी नीति के तहत शुरू की गई यह सेवा प्रदूषण नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बैटरी संचालित इलेक्ट्रिक बसों से न तो धुआं निकलेगा और न ही ध्वनि प्रदूषण होगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि बड़ी संख्या में लोग निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते हैं तो नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव और कार्बन उत्सर्जन दोनों में कमी आएगी।
यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
इन अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसों में वातानुकूलन, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन, लाइव ट्रैकिंग और डिजिटल निगरानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
यात्रियों के लिए किराया भी बेहद किफायती रखा गया है। दूरी के अनुसार न्यूनतम 20 रुपये, 30 रुपये तथा अधिकतम 50 रुपये किराया निर्धारित किया गया है, जिससे आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।
विकास की नई धुरी बन रहा जेवर क्षेत्र
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मेडिकल डिवाइस पार्क, फिल्म सिटी, लॉजिस्टिक हब और औद्योगिक परियोजनाओं के कारण जेवर और आसपास का ग्रामीण क्षेत्र तेजी से विकास की मुख्यधारा में शामिल हो रहा है।
इलेक्ट्रिक बस सेवा से पहली बार यमुना प्राधिकरण के अनेक गांव सीधे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के शहरी केंद्रों से जुड़ रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक अवसरों तक पहुंच बढ़ेगी।
विशेषज्ञों के अनुसार यह पहल केवल परिवहन सुविधा नहीं बल्कि क्षेत्रीय संतुलित विकास, ग्रामीण-शहरी समन्वय और भविष्य के स्मार्ट मोबिलिटी मॉडल की मजबूत नींव है।
नोएडा से ग्रेटर नोएडा और वहां से जेवर एयरपोर्ट तक शुरू हुई यह इलेक्ट्रिक बस सेवा वास्तव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बदलते विकास परिदृश्य की नई पहचान बनकर उभर रही है।
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा बसों के संचालन हेतु प्रस्तावित रूट
रूट 01 –
रबूपुरा से प्रारम्भ होकर यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर प्राधिकरण के 60 मीटर चौड़ी सड़क पर स्थित सेक्टर 21 → सेक्टर 20 → सेक्टर 18 → गौर सिटी (यमुना) → सलारपुर अंडरपास → दनकौर गोल चक्कर → सेक्टर 17 → सेक्टर 26 → गलगोटिया यूनिवर्सिटी → नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी → ACP-III Zone-III कार्यालय → गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय → गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS) → यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण कार्यालय → पी03 गोल चक्कर → परी चौक → जगत फार्म → जिला न्यायालय → विकास भवन → जिलाधिकारी कार्यालय → पुलिस कमिश्नर कार्यालय (सूरजपुर) → सूरजपुर पर समाप्त।
रूट 02 –
मकनपुर व मकनपुर खादर के (T-Point) से प्रारम्भ होकर → तिलपता → मोतीपुर (पुराना रोड) → कालदूपुरा (पुराना रोड) → अट्टा फतेहपुर (भुनेड़ाखेड़ा) → क्षेत्रीय कार्यालय, यमुना विकास प्राधिकरण, सेक्टर-22डी → भुनेड़ाखेड़ा → सालारपुर → दनकौर → गलगोटिया यूनिवर्सिटी → नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी → ACP-III Zone-III कार्यालय → गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय → गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS) → यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण कार्यालय → पी03 गोल चक्कर → परी चौक → जगत फार्म → जिला न्यायालय → विकास भवन → जिलाधिकारी कार्यालय → पुलिस कमिश्नर कार्यालय (सूरजपुर) → सूरजपुर पर समाप्त।
रूट 03 –
जहाँगीरपुर → चिंगरावली → झाझर → मुन्ना → मट्टा → पारसौल मोड़ → उस्मानपुर → दनकौर → सालारपुर अंडरपास (तिरंगा चौक) → दनकौर (धनौरी डिग्री कॉलेज मोड़) → दनकौर बिजली घर → समसपुर → कनारसी → बिलासपुर → बिलासपुर रेलवे → गिरधरपुर → पचायतन → धंघोला → लडपुरा → सिरसा → कसाना → होंडा चौक → परी चौक → जगत फार्म → जिला न्यायालय → विकास भवन → जिलाधिकारी कार्यालय → पुलिस कमिश्नर कार्यालय (सूरजपुर) → सूरजपुर पर समाप्त।
रूट 04 –
जहाँगीरपुर → अली अहमदपुर उर्फ गढ़ी → धनौरिया → दस्तमपुर → मोहम्मदपुर → बंकापुर → थोरा → नीमका → चौरोली मोड़ → मोहलड़पुर → जेवर तहसील → झुडेरा → सिवारा → दयानतपुर → नंगला हुक्म सिंह → नंगला मटोना → तिरथली → ठाकुर होरी सिंह चौराहा → सेक्टर 33, 32 → मेडिकल डिवाइस पार्क (सेक्टर 28) → फलेदा कट → फिल्म सिटी → खेड़ा अंडरपास → रूस्तमपुर → रोनिजा → मिर्जापुर → गौर यमुना सिटी → दनकौर (तिरंगा चौक) → दनकौर (धनौरी डिग्री कॉलेज मोड़) → गलगोटिया यूनिवर्सिटी → नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी → ACP-III Zone-III कार्यालय → गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय → गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS) → परी चौक → जगत फार्म → जिला न्यायालय → विकास भवन → जिलाधिकारी कार्यालय → पुलिस कमिश्नर कार्यालय (सूरजपुर) → सूरजपुर पर समाप्त।
रूट 05 –
जेवर चौराहा → झुडेरा → दयानतपुर → नंगला हुक्म सिंह → नंगला मटोना → तिरथली → रघुपुरा → खेड़ा भायपुर अंडरपास → रूस्तमपुर → रोनिजा → मिर्जापुर → गौर यमुना सिटी → दनकौर (तिरंगा चौक) → दनकौर (धनौरी डिग्री कॉलेज मोड़) → गलगोटिया यूनिवर्सिटी → नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी → ACP-III Zone-III कार्यालय → गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय → गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS) → परी चौक → जगत फार्म → जिला न्यायालय → विकास भवन → जिलाधिकारी कार्यालय → पुलिस कमिश्नर कार्यालय (सूरजपुर) → सूरजपुर पर समाप्त।
रूट 06 –
नोएडा अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा → सबौता कट → जापराबाद → खुर्जा-जेवर कट → तहसील (जेवर) → जेवर कट → NHAI कट/नोएडा अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा → फलेदा कट → फिल्म सिटी कट (भाईपुर) → चपरगढ़ → स्पोर्ट्स सिटी → जीरो प्वाइंट → नोएडा → बोटेनिकल गार्डन/सिटी सेंटर नोएडा पर समाप्त।
रूट 07 –
नोएडा अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा → NHAI कट/एयरपोर्ट → फलेदा कट → चपरगढ़ → स्पोर्ट्स सिटी → जीरो प्वाइंट → सेक्टर 150 (नोएडा) → बबैली → मोहियापुर → एदलाबाद → सेक्टर 128 → एमिटी विश्वविद्यालय → सेक्टर 37 → बोटेनिकल गार्डन/सिटी सेंटर नोएडा पर समाप्त।
रूट 08 –
जहाँगीरपुर → कपना → झाझर → मोहम्मदपुर जादौं → रबूपुरा → खेड़ा-भाईपुर अण्डरपास → रूस्तमपुर → रोनिजा → मिर्जापुर पेट्रोल पम्प → गौर यमुना सिटी (GYC) → चपरगढ़ कट → जीरो प्वाइंट → सेक्टर 150 (नोएडा) → बबैली → मोहियापुर → एदलाबाद → सेक्टर 128 → एमिटी विश्वविद्यालय → सेक्टर 37 → बोटेनिकल गार्डन/सिटी सेंटर नोएडा पर समाप्त।
रूट 09 –
जहाँगीरपुर → नीमका गूल → जेवर → नोएडा अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा/NHAI कट → चपरगढ़ कट → जीरो प्वाइंट → सेक्टर 150 (नोएडा) → बबैली → मोहियापुर → एदलाबाद → सेक्टर 128 → एमिटी विश्वविद्यालय → सेक्टर 37 → बोटेनिकल गार्डन/सिटी सेंटर नोएडा पर समाप्त।




