पुलिस कांस्टेबल ने सरकारी असलाह से खुद को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली, कारण जानकार हो जाएंगे हैरान ?
Police constable ended his life by shooting himself with government weapon, will you be surprised to know the reason?

Panchayat 24 : ग्रेटर नोएडा जोन में एक बुरी खबर आ रही है। एक पुलिस कांस्टेबल ने सरकारी असलाह से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उसको उपचार के लिए करीब के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला ?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से मुजफ्फरनगर निवासी अंकुर राठी गौतम बुद्ध नगर की रबूपुरा कोतवाली में बतौर कांस्टेबल तैनात थे। बीते शनिवार देर शाम लगभग 11:30 बजे उसने अपने सरकारी असलाह से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर सहमर्की घटनास्थल की ओर दौड़े। उन्होंने देखा कि अंकुर जमीन लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ है। उसको गंभीर हालत में तुरन्त उपचार के लिए करीब के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।
ग्रेटर नोएडा जोन एडीसीपी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि अंकुर राठी परिवारिक कारणों से काफी मानसिक दबाव में चल रहा था। इसी के चलते उसने खुद को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीडित परिजनों को घटना के बारे में सूचना दे दी गई है।