दक्षिण में कांग्रेस को लगा झटका : लोकसभा चुनाव से पूर्व बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी, जानिए क्या है पूरा मामला ?
Congress got a shock in the South: Before the Lok Sabha elections, a big leader left the party, know what is the whole matter?

Panchayat 24 : लोकसभा चुनाव 2024 से पूर्व कांग्रेस को दक्षिण भारत में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के बड़े नेता ने पार्टी छोड़कर भाजपा को ज्वाइन कर लिया है। माना जा रहा है कि इससे भाजपा राज्य के एक बड़े समुदाय के बीच भाजपा की पकड़ मजबूत होगी। हालांकि यह नेता भाजपा छोड़कर पिछले 8 महीने पूर्व विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस में गए थे। इसके बाद उन्होंने भाजपा में वापसी की है।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, देश के उत्तरी राज्यों में कांग्रेस के सामने कड़ी राजनीतिक चुनौतियां हैं। हालांकि देश के दक्षिण राज्यों में कांग्रेस की स्थिति बेहतर है। देश के दक्षिणी राज्यों में भाजपा लोकसभा चुनाव से पूर्व अपना जनाधार बढ़ाने में जुटी है। इस बीच कर्नाटक राज्य में कांग्रेस के कद्दावर नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद उन्होंने भाजपा में शमिल होने की घोषणा की। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता येदुरप्पा और बीवाई राघवेन्द्र भी उपस्थित रहे। चर्चा है कि राज्य के पूर्व मंत्री शंकर पाटिल मुनीरप्पा भी भाजपा का दामन थामंगे। गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों से ठीक पहले जगदीश शेट्टार ने टिकट नहीं मिलने के कारण भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। शंकर पाटिल मुनीरप्पा ने भी जगदीश शेट्टार के साथ भाजपा छोड़ी थी। जगदीश शेट्टार लिंगायत समुदाय से आते हैं। लिंगायत समुदाय का कर्नाटक की राजनीति में बड़ा प्रभाव है। ऐसे में भाजपा ने उन्हें लोकसभा चुनाव से पूर्व पार्टी में पार्टी में शामिल करके लिंगायत समुदाय के मतदाताओं को साधने का प्रयास किया है।