राजनीति

बदले माहौल में राजनीतिक आकाओं का कद बढ़ने की उम्‍मीद क्‍यों पाल रहे हैं गौतम बुद्ध नगर के भाजपाई ? जानिए कारण

Why are Gautam Buddha Nagar's BJP members hoping for an increase in the stature of political bosses in the changed environment? Know the reason

Panchayat 24 : लोकसभा चुनाव के बाद उत्‍तर प्रदेश में राजनीतिक माहौल तेजी से बदला है। भाजपा संगठन और सरकार के अंदर नेताओं के बीच मतभेद उभरकर सामने आ रहे हैं। बदले राजीनतिक माहौल के बीच उत्‍तर प्रदेश भाजपा और सरकार में बदलाव की बातें भी सामने आ रही है। इस बीच गौतम बुद्ध नगर के भाजपाई उम्‍मीद लगा रहे हैं कि उनके राजनीतिक आकाओं को प्रदेश सरकार या फिर संगठन में बड़ी जिम्‍मेवारी मिल जाए जिससे उनकी भी नैया पार हो जाए। अर्थात ऐसे लोग पार्टी की आपदा में अपने लिए अवसर देख रहे हैं। हालांकि भाजपा में मची इस हलचल के बीच ऊंट किस करवट बैठेगा, यह आने वाला समय ही बताएगा।

क्‍या है पूरा मामला ?

दरअसल, लोकसभा चुनाव में उत्‍तर प्रदेश में भाजपा को मिली हार के बाद पार्टी के अंदर हड़कंप मचा हुआ है। लखनऊ में पार्टी संगठन और सरकार के वरिष्‍ठों के बीच चल रहे वैचारिक विरोध पर लगाम लगाने के लिए पार्टी के केन्‍द्रीय नेतृत्‍व को आगे आना पड़ा है। हाल ही में उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और दोनों उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की दिल्‍ली में पेशी हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के हस्‍तक्षेप के बाद माना जा रहा है कि पार्टी में मचे घमासान पर लगाम लगेगी। वहीं, जानकारों की माने तो उत्‍तर प्रदेश सरकार और पार्टी के प्रदेश संगठन में कुछ बदलाव होने तय है। हालांकि यह बदलाव आगामी उपचुनाव से पूर्व होने की संभावना बहुत कम है। भाजपा में होने वाले इस संभावित बदलाव पर प्रदेश के पार्टी की हर जिला इकाई का भविष्‍य भी जुड़ा हुआ है। गौतम बुद्ध नगर जिले में भी भाजपा की गतिविधियां इससे बहुत अधिक प्रभावित होगी। ऐसे में जिले के पार्टी कार्यकर्ता इस संभावित बदलाव पर नजर गड़ाए हुए हैं।

राजनीतिक आकाओं को सरकार या संगठन में जगह मिलने की मना रहे दुआ

जानकारों की माने तो लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष, संगठन मंत्री, और कुछ अन्‍य पदाधिकारी बदले जा सकते हैं। बदलाव की चपेट में पार्टी के क्षेत्रीय अध्‍यक्ष भी आ सकते हैं। वहीं, सरकार में भी कुछ चेहरे बदले जा सकते हैं। वहीं, कुछ नए चेहरों को सरकार में नई जिम्‍मेवारी मिल सकती है। इस सबके बीच गौतम बुद्ध जिला भाजपा इकाई का विस्‍तार भी प्रस्‍तावित है। ऐसे में जिला इकाई में अपने समायोजन की संभावना तलाश रहे पार्टी कार्यकर्ता उम्‍मीद लगाए बैठे हैं कि उनके राजनीतिक आकाओं को सरकार या संगठन में बड़ी जिम्‍मेवारी मिलने वाली है। ऐसे भाजपा कार्यकर्ता अपने आकाओं के सहारे जिला इकाई में राजनीतिक भूमिका पाना चाहते हैं। इन लोगों द्वारा समय समय पर संगठन और सरकार में अपने राजनीतिक आकाओं को बड़ी जिम्‍मेवारी मिलने की चर्चा भी प्रत्‍यक्ष अथवा अप्रत्‍यक्ष रूप से अचानक शुरू की जाती है।

Related Articles

Back to top button