विनय कुमार सक्सेना बने दिल्ली के 22वें उपराज्ययपाल
Vinay Kumar Saxena appointed as the 22nd Lieutenant Governor of Delhi
Panchayat24.com : अनिल कुमार बैजल के इस्तीफे के बाद विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली के 22वें उपराज्यपाल होंगे। राष्टपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें उपराज्यपाल के रूप में नियुक्त किया है। इससे पूर्व में विनय कुमार खादी ग्रामोद्योग के चैयरमैन थे। उपराज्यपाल के लिए कई नाम चर्चा में चल रहे थे जिन्हें पीछे छोड़कर विनय कुमार को इस पद पर नियुक्त किया गया है। बता दें कि अनिल बैजल और दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार के बीच लगातार टकराव की खबरें आत रही थी। यहां तक की दोनों के बीच विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। अनिल बैजल ने बीती 18 मई को निजी कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दिया था।
कौन है विनय कुमार सक्सेना
विनय कुमार सक्सेना 1996 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में गृह सचिव रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त वह कई बड़े प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने केन्द्रीय गृह सचिव रहते हुए किरण बेदी के खिलाफ भी कार्रवाई की थी। उन्होंने किरण बेदी को जेल प्रमुख के पद से हटा दिया था।