हादसा: कमर्शियल साइट पर गिरी लिफ्ट, 9 लोग गंभीर रूप से घायल
Accident: Lift falls at commercial site, 9 people seriously injured
Panchayat 24 : नोएडा के सेक्टर-125 स्थित एक टावर की लिफ्ट गिरने से हादसा हो गया। हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए करीब के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार सभी घायलों की हात खतरे से बाहर है। मामला सेक्टर-126 कोतवाली क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला ?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली 126 के अन्तर्गत स्थित सेक्टर-125 के अन्तर्गत रिवर साइट टावर की लिफ्ट शुक्रवार को टूटकर गिर गई। यहां पर काफी ऑफिस एवं संस्थान है। शाम के समय लोग डयूटी से अपने घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। हादसे की चपेट में आकर 9 लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान पीयूष (22) ,अभिषेक (23) और अभिषेक गुप्ता निवासी गाजियाबाद, सौरभ कटियार (28) निवासी ग्रेटर नोएडा, रजत शर्मा (29) निवासी दिल्ली, शुभम भारद्वाज (22) निवासी, सागर (25), अभिजीत (23) और यशु शर्मा निवासी नोएडा के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। बात दें कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगातार लिफ्ट टूटने की घटनाएं हो रही है। इनमें कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।





