ग्रेटर नोएडा जोन

दोस्‍तों के बीच चली गोली : उधारी की रकम के लेनदेन में हुए विवाद में चली गोली से युवक घायल, पुलिस जांच में जुटी

Bullet fired between friends: Youth injured due to bullet fired in dispute over loan transaction, police engaged in investigation

Panchayat 24 : ग्रेटर नोएडा जोन में दोस्‍तों के बीच हुए विवाद में गोली चल गई। गोली एक युवक को लगी है। विवाद का कारण आपसी रूपयों का लेनदेन बताया जा रहा है। घायल अवस्‍था में युवक को उपचार के लिए करीब के अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस मामले को संदिग्‍ध मान रही है। मामला दादरी कोतवाली क्षेत्र का है।

क्‍या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार दादरी कोतवाली से सटी हुई काठमंडी में राकेश गुप्‍ता परिवार सहित रहते हैं। उनका नगर में कपड़ों का कारोबार है। राकेश गुप्‍ता के बेटे ऋषभ का बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के अच्‍छैजा गांव निवासी तनुज नागर से रूपयों का लेनदेन था। मंगलवार सुबह तनुज अपने एक साथी के साथ उधारी वसूलने के लिए ऋषभ के घर पहुंचा था। तनुज उधासरी वसूलने के लिए ऋषभ के परिसार पर दबाव बना रहा था। इसी बीच दोनों के बीच कहासुनी हो गई। तभी गोली चलने की आवाज आसपास के लोगों ने सुनी। गोली चलते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। गोली तनुज के बाए हाथ में लगी है। उपचार के लिए उसको नवीन अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार तनुज की हालत खतरे से बाहर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात में प्रयोग हुई पिस्‍टल मैगजीन और एक कारतूस का खोखा भी बरामद कर लिया है। पुलिस मामले को संदिग्‍ध मान रही है। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में पता चला है कि तनुज ने उधारी की रकम वसूलने के लिए ऋषभ के परिवार पर दबाव बनाने के लिए खुद अपने बाएं हाथ में गोली मारी है। पुलिस सभी तथ्‍यों की गहनता से जांच कर रही है। खा कारतूस बरामद हुआ है। थाना दादरी पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद है सभी तथ्यों पर गहनता से जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button