6 घंटों के संघर्ष के बाद जिंदगी की जंग हार गए शिंजो आबे, भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित
Shinzo Abe lost the battle of life after 6 hours of struggle, declared a day of national mourning in India
Panchayat24 : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजोआबे ने लगभग 6 घंटों तक मौत से संघर्ष किया, लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गए। उनकी मौत पर भारत ने भी गहरा दुख प्रकट किया है। सत्ताधारी पार्टी भाजपा सहित विपक्षी दलों ने भी शिंजो आबे की मौत पर दुख जताया है। शिंजो आबे की मौत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके सम्मान में 9 जुलाई को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
बता दें कि शिंजो आबे को भारतीय समय अनुसार सुबह 8 बजे उस समय एक हमलावर ने गोली मार दी जब वह नारा शहर में उच्च सदन के चुनाव के लिए एक कैंपेन के दौरान भाषण दे रहे थे। हमलावर ने उन्हें दो गोलियां मारी। उन्हें तुरन्त हेलीकॉपटर से नारा शहर के नारा यूनिवर्सिटी मेडिकल कॉलेज लाया गया। लगभग 6 घंंटोंं तक चिकित्सकों ने उन्हों बचाने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिल। वहीं पुलिस ने हमलावर को दबोच लिया है। उसका नाम यामागामी तेत्सुआ बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार भी कर लिया है। उसका कहना है कि वह शिंजो आबे की हत्या करना चाहता था। वह उनकी नीतियों से नाराज था।
दुख की इस घड़ी में हम जापानी भाई बहनों के साथ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
शिंजो आबे की मौत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने टवीट कर लिखा है कि इस खबर से पूरा देश दुख में डूब गया है। उन्होंने कहा कि भारत और जापान के रिश्तों को नई वैश्विक ऊंचाईयों तक ले जाने में शिंजो आबे की अहम भूमिका थी। शिंजो आबे के सम्मान में 9 जुलाई को प्रधानमंत्री ने भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। अपने टवीट में प्रधानमंत्री ने अपने दोस्त शिंजो आबे की अपने साथ एक फोटो भी शेयर की है।
राहुल गांधी ने जताया दुख
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर गहरा दुख प्रकट किया है। राहुल गांधी ने कहा कि जापान भारत सम्बन्धों को मजबूती प्रदान करने में शिंजो आबे ने अहम भूमिका निभाई। हिन्द प्रशांत क्षेत्र में वह एक मजबूत विरासत छोड़ गए हैं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और जापान की जनता के साथ हैं।
जापान की राजनीति में तीन पीढियों से शिंजो का परिवार सक्रिय रहा
शिंजो आबे जापान के एक समृद्ध परिवार से थे। उनका परिवार तीन पीढियों से जापान की राजनीति में सक्रिय रहा। जापान के सबसे लम्बे वक्त तक प्रधानमंत्री के पद पर रहने वाले व्यक्ति थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके दादा किशि नोबुसुके भी 1957 से 1960 तक दो बार जापान के प्रधानमंत्री रहे थे। जबकि उनके पिता शिंतारो आबे जापान के विदेश मंत्री रह चुके हैं। 1993 में पिता की मौत के बाद शिंजो आबे ने जापान की राजनीति में प्रवेश किया।