लोकसभा चुनाव 2024 के सभी एग्जिट पोल में एनडीए को बंपर जीत, इंडिया गठबंधन चारों खाने चित, नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के संकेत
NDA gets a bumper victory in all the exit polls of Lok Sabha elections 2024, India alliance defeated, indications of Narendra Modi becoming Prime Minister for the third time

Panchayat 24 : लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण का चुनाव शनिवार को संपन्न हो गया। चुनाव के आखिरी दिन शाम के 6:30 बजते ही सभी समाचार चैनलों ने अपने एग्जिट पोल प्रस्तुत कर दिए। एग्जि पोल और पोस्ट पोल में कोई चौकाने वाली बात सामने नहीं आई। सभी समाचार चैनलों के एग्जिट पोल एक बात एक राय है कि एनडीए बंपर जीत दर्ज कर रहा है। नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इंडिया गठबंधन की बड़ी हार। हालांकि यह बात सही है कि एग्जिट पोल केवल परिणाम से पूर्व के पूर्वानुमान ही होते हैं। लेकिन यह भी सही है कि पिछले अधिकांश लोकसभा और विधानसभा चुनावों में एग्जिट पोल एकदम सटीक बैठे हैं। यह बात सही है कि कुछ मौकों पर एग्जिट पोल गलत साबित हुए हैं। लेकिन ऐसा कम ही हुआ है। वहीं, कई बार ऐसा भी देखा गया है कि एग्जिट पोल जिस राजनीतिक दल अथवा गठबंधन की जीत का पूर्वानुमान लगाया गया, चुनाव परिणाम में उससे भी अधिक सीटें उस राजनीतिक दल ने प्राप्त की है। साल 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव और कई राज्यों के विधानसभा चुनाव इसका उदाहरण हैं।
किस राज्य में क्या कहता है एग्जिट पोल ?
लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल में लगभग सभी टीवी चैनलों ने भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए को भारी बहुमत से सत्ता में तीसरी बार वापसी करते हुए दिखाया है। सभी ने हर राज्या में कमोबेश एक जैसी स्थिति में दिखाया है। ऐसे में हम आपके सामने आजतक एक्सिस माय इण्डिया का एग्जिट पोल पेश कर रहे हैं।
केरल : यहां कुल 20 सीटें हैं। इनमें से एनडीए के पक्ष में 2 से 3 सीटें जाती दिख रही है। यहां भाजपा जबरदस्त मजबूत दस्तक दे रही है। वहीं इंडिया गठबंधन 17 से 18 पर दिख रहा है। वहीं, अन्य के रूप में एलडीएफ को 0 से 1 सीट मिल सकती है।
तमिलनाडू : यहां कुल 39 सीटों में से एनडीए को 2 से 4 सीटें जबकि इंडिया गठबंधन को 33 से 37 सीटें मिल सकती है। इसके अतिरिक्त अन्य के रूप में एआईडीएम के 0 से 2 सीट जीत सकती है।
कर्नाटका : यहां कुल 28 सीटें हैं। एनडीए के पक्ष में 23 से 25 सीट जा सकती हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन 3 से 5 सीटें जीत सकता है।
राजस्थान : यहां 25 सीटों में से एनडीए 16 से 19 जबकि इंडिया गठबंधन 5 से 7 और अन्य 1 से 2 सीट जीत सकते हैं।
महाराष्ट्र : कुल 48 सीटों में से एनडीए 28 से 32 और इंडिया गठबंधन 16 से 20 सीट।
पंजाब : यहां कुल 13 सीटें हैं। इनमें से एनडीए 2 से 4 सीटें जीत सकता है। वहीं, इंडिया गठबंधन 7 से 9 सीटें जीतता हुआ दिख रहा है। आम आदमी पार्टी यहां 0 से 2 सीट जीत सकती है।
हिमाचल प्रदेश : यहां एनडीए क्लीन स्वीप करते हुए सभी चारों सीटों पर जीत दर्ज कर सकता है।
छत्तीसगढ़ : यहां 11 सीटों वाले राज्य में एनडीए क्लीन स्वीप कर सकता है। उसको 10 से 11 जबकि इंडिया गठबंधन को 0 से 1 सीट मिलती दिख रही है।
हरियाणा : यहां कुल 10 सीटें है। इनमें से एनडीए के पक्ष में 6 से 8 सीटें जाती हुई दिख रही है। जबकि इंडिया गठबंधन के पक्ष में 2 से 4 सीटें जा सकती हैं।
जम्मु एवं कश्मीर : इस राज्य में कुल 5 लोकसभा सीटें हैं। इनमें से 2 एनडीए और इंडिया गठबंधन को 0 से 3 सीटें मिल सकती हैं।
असम : असम की बात करें तो यहां कुल 14 सीटें हैं। इनमें से एनडीए के पक्ष में 9 से 11 लोकसभा सीट जा सकती हैं। वहीं, एनडीए के पक्ष में 2 से 4 और अन्य के 0 से 2 सीटें जीत सकते हैं।
तेलांगना : यहां कुल 17 लोकसभा सीट हैं। इनमें से 11 से 12 लोकसभा सीट एनडीए और 4 से 6 सीट एनडीए के पक्ष में जाती दिख रही हैं। वहीं, अन्य 0 से 2 सीट प्राप्त कर सकते हैं।
उत्तराखंड : यहां एनडीए क्लीन स्वीप करते हुए सभी पांचों सीटों को जीतने का प्रबल दावेदार है।
उडीसा : यहां एनडीए बड़ा उलटफेर करता दिख रहा है। कुल 21 सीटों में से 18 से 20 सीटे एनडीए और इंडिया गठबंधन 0 से 1 सीट जीत सकता है। वहीं, अन्य के रूप में बीजू जनता दल 0 से 2 सीटों के बीच सिमट सकता है।
आन्ध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश में एनडीए गजब का प्रदर्शन करता दिख रहा है। यहां कुल 25 में से एनडीए 21 से 23 सीटें जीत सकता है। यहां इंडिया गठबंधन का खाता भी खुला हुआ नहीं दिख रहा है। अन्य के रूप में वाईएसआरसीपी के पक्ष में 2 से 4 सीट जा सकती हैं।
बिहार : 40 सीटों वाले बिहार राज्य में एनडीए 29 से 33 तथा इंडिया गठबंंधन 5 से 7 और 0 से 2 सीट अन्य के खाते में जा सकती हैं।
दिल्ली : यदि देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां सात सीटों में से 6 से 7 सीट एनडीए के पक्ष में जाती दिख रही हैं। इंडिया गठबंधन को यहां 0 से 1 सीट मिल सकती है।
गुजरात : 26 सीटों वाले गुजरात राज्य में एनडीए 25 से 26 और इंडिया गठबंधन 0 से 1 सीट जीत सकता है।
झारखंड : 14 सीटों वाले झारखंड राज्य में एनडीए को 8 से 10 और इंडिया गठबंधन को 4 से 5 सीटें मिल सकती हैं।
गोवा : गोवा राज्य में दो सीटें हैं। यहां एनडीए और इंडिया गठबंधन एक एक सीट जीत सकता है।
मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश में भी एनडीए 29 सीटों में से 28 से 29 सीटें जीत सकता है। वहीं, इंडिया गठबंधन 0 से 1 सीट पर सिमटता दिख रहा है।
चंडीगढ़ : यहां एक सीट पर इंडिया गठबंधन भारी है। एनडीए यहां खाली हाथ रह सकता है।
त्रिपुरा : यहां पर दो सीटें हैं। दोनों सीटें इंडिया गठबंधन के पक्ष में जाती दिख रही हैं।
बंगाल : यहां कुल 42 सीटें हैं। इनमें से एनडीए के पक्ष में 26 से 31 सीटें आती दिख रही हैं। एनडीए महज 2 सीटों पर सिमटता दिख रहा है। वहीं, अन्य के रूप में टीएमसी 11 से 14 सीटें जीत सकती हैं।
उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पर कुल 80 सीटें हैं। इनमें से एनडीए 67 से 72 सीटें जीत सकता है। वहीं, इंडिया गठबंधन 8 से 12 जबकि अन्य के रूप में बसपा 0 से 1 सीट जीत सकती है।
लद्दाख : यहां की एक मात्र सीट पर इंडिया गठबंधन बाजी मार सकता है।
अरूणाचल प्रदेश : यहां की दोनों सीटों पर एनडीए बाजी मार सकता है।
मणिपुर : यहां की दो सीटों में एक इंडिया गठबंधन और 1 सीट अन्य के खाते में जा सकती है।
मेघालय : यहां की 2 सीटों में से 1 एनडीए और एक अन्य के पक्ष में जाती दिख रही है।
मिजोरम : यहां की एक मात्र सीट इंडिया गठबंधन के घटक दल कांग्रेस के खाते में जा सकती है।
नागालैंड : यहां की एक मात्र सीट पर भी कांग्रेस अर्थात इंडिया गठबंधन का कब्जा हो सकता है।