यमुना नदी में डूबे चार दोस्त : कल थी बोर्ड परीक्षा, आज शाम गए थे नदी में नहाने तीन के शव बरामद, चौथे की तलाश जारी
Four friends drowned in Yamuna river: Yesterday was the board exam, this evening they had gone to take bath in the river. Bodies of three found, search for the fourth continues.

Panchayat 24 : गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के रहने वाले सभी मंगलवार शाम को यमुना नदी में डूब गए। चारों यमुना नदी में नहाने गए थे। एक अन्य दोस्त ने चारों दोस्तों को यमुना नदी में डूबते देख शोर मचा दिया। सूचना पाकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। तीन शवों को देर शाम तक नदी से निकाला जा चुका है। चौथे की तलाश की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर पीडित परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बच्चों के शव देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। बच्चों के शवों को देखकर परिजन बदहवास हो गए। हादसे का शिकार हुए सभी लड़कों का कल बोर्ड की परीक्षा थी।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी कोतवाली क्षेत्र के राम पार्क में रहने वाले चार दोस्त आदित्य रावत, शिवम यादव, रमन और उदय आर्य मंगलवार शाम को घर से निकले थे।सभी दोस्त लाचीपुर गांच में चौहान पट्टी की ठोकर संख्या 8 के पास यमुना नदी में नहाने गए थे। सभी लगभग 16-17 साल के थे। रमन खजूरी खास के सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था। बुधवार को उसका पेपर था। उसका सेंटर प्रतिभा स्कूल में पड़ा था। रमन घर में इकलौता बेटा था। उसके पिता अजेश सिंह एक टेंपो चालक है। वहीं उदय आर्य तुकमीरपुर के सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है। वहीं आदित्य रावत और शिवम यादव भी पास के सरकरी स्कूल में दसवीं कक्षा के छात्र थे। चारों छात्र यमुना नदी में नहाने के लिए उतर गए। वहीं, उनका एक साथी किनारे पर बैठकर उन्हें देख रहा था। इसी बीच चारों दोस्त गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उनके पांचवे साथी ने मदद के लिए आसपास के लोगों को पुकारा। घटनास्थल पर भीड़ एकत्रित हो गए। पुलिस, दमकल विभाग एवं बोट क्लब को शाम 6 बजे चारों छात्रों के यमुना नदी में डूबने की खबर मिली थी। तुरन्त ही चारों छात्रों की तलाश शुरू कर दी गई। गोताखोरों ने आदित्य, शिवम और रमन के शव को यमुना नदी में तलाशकर बाहन निकाल लिया। वहीं उदय का का पता नहीं चल सका है। गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। शाम होने के कारण अभियान रोकना पड़ा है। बुधवार सुबह फिर से पानी में उदय की तलाश की जाएगी। पुलिस ने तीनों शवों को सब्जी मण्डी मार्चरी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।