सिद्धु मूसेवाला हत्याकांड़ का जिला बुलन्दशहर कनेक्शन, जानिए क्या है पूरा मामला ?
District Bulandshahr connection of Sidhu Musewala murder, know what is the whole matter?
Panchayat24: पंजाब में हुए सिद्धु मूसेवाला हत्याकांड़ देश भर में कई कारणों से चर्चा का कारण बना हुआ। इस कड़ी में एक जानकारी सामने आई है जिसनेइस बहुचर्चित हत्याकांड को उत्तर प्रदेश के जिला बुलन्दशहर से जोड़ दिया है। दरअसल, सिद्धु मूसेवाला की हत्या में अत्याधुनिक हथियारों का प्रयोग हुआ था। इनमें एक हथियार एकके-47 था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हत्यारों के पास यह अत्याधुनिक हथियार बुलन्दशहर से पहुंचा था।
बता दें कि बीती 29 मई को देश के जाने माने पंजाबी सिंगर सिद्धु मूसेवाला पर अंधधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धु मूसेवाला अपनी थार जीप में सवार होकर अपने गांव जा रहा था। इस दौरान उसके सुरक्षाकर्मी भी उसके साथ नहीं थे। पंजाब सरकार ने उसकी सुरक्षा भी घटा दी थी। इसकी जानकारी हत्यारों को भी थी। जैसे ही सिद्धु की जीप घर से निकली दो अन्य कारों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। बीच रास्ते में मौका पाकर एक कार सिद्धु मूसेवाला की कार को ओवरटेक कर उसके आगे आ गई। सिद्धु मूसेवाला और उसके साथ सवार अन्य लोग कुछ समझ पाते तब तक हमलावरों ने अंधाधुंग गोलियां बरसा दी।
इस हत्याकांड में चर्चित गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लॉरेंस गिरोह ने विक्की मिड्डूखेडा की हत्या का बदला लेने के लिए की थी। इसकी जिम्मेवारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अहम सदस्य गोल्डी बरार ने टिवीटर पर दी थी। इसके बाद पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस सिद्धु मूसेवाला हत्याकांड से जुडे कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से अधिकांश प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ हुए हैं। हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हत्याकांड़ में शामिल अंकित सिरसा और सचिन भिवानी को गिरफ्तात किया है।
वहीं, मीडिया रिपोर्ट की माने तो एजेंसियों की पूछताछ में यह भी पता चला है कि जिस एके-47 का इस्तेमाल सिद्धु मूसेवाला की हत्या में किया गया था। उसे लॉरेंस गिरोह ने उत्तर प्रदेश के जिला बुलन्दशहर से खरीदा था। लॉरेंस ने जांच एजेंसियों के अधिकारियों पूछताछ में बताया था कि बुलन्दशहर के कुर्बान इमरान गिरोह से उसने कई बार हथियार खरीदे हैं जिनसे कई घटनाओं को अंजाम दिया गया।
10 साल पूर्व मर चूका है कुर्बान इमरान : एसएसपी बुलन्दशहर
इस खबर के बारे में Panchayat24 की जिला बुलन्दशहर के एसएसपी श्लोक कुमार जी से बात हुई। उन्होंने बताया कि इस खबर की कोई पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। किसी राज्य अथवा राष्ट्रीय एजेंसी ने भी इस बारे में कोई सम्पर्क नहीं किया है। ना ही कोई छापेमारी की है। उन्होंने बताया कि खुर्जा निवासी जिस कुर्बान इमरान गिरोह के बारे में बात की जा रही है। वह दस साल पूर्व नोएडा में रहने लगा था। इसके बाद उसकी मौत हो गई। वर्तमान में यह गिरोह पूरी तरह शांत है। जिंदा रहते कुर्बान लॉरेंस गिरोह को एके-47 सहित हथियार सप्लाई किए थे। इसके बारे में भी पुख्ता जानकारी नहीं है।