Panchayat 24 की मुहिम लाई रंग, 16 करोड़ खर्च कर बनेगा रेलवे रोड, डॉ महेश शर्मा ने किया रेलवे रोड का शिलान्यास

Panchayat 24 (दादरी विधानसभा) : दादरी के जर्जर हो चुके रेलवे रोड के निर्माण को लेकर Panchayat 24 रंग चलाई जा रही मुहिम आखिरकार रंग लाई है। सांसद डॉ महेश शर्मा ने सड़क का शिलान्यास किया। इस सड़क का निर्माण ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा 16 करोड़ रूपये खर्च करके किया जा रहा है। इस अवसर पर एक जनसभा का भी आयोजन किया गया।
जी.टी. रोड से रेलवे ओवरब्रिज तक लगभग 2.5 किमी लम्बी यह सड़क पूरी तरह कंक्रीट (सीसी) होगी। इसके दोनों ओर नालों का भी निर्माण कराया जाएगा। सड़क के निर्माण से पूर्व पुरानी कंक्रीट सड़क को तोड़ा जाएगा डिवाइड और नाले के बीच सड़क को अधिकतम चौड़ाई दी जाएगी। प्राधिकरण अधिकारियों की मणि तो इस सड़क के निर्माण कार्य को आगामी एक वर्ष में पूरा करना होगा। अधिकारियों का दावा है कि 6 माह में इस सड़क का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
इस अवसर पर दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर जी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण परियोजना दादरी नगर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और जल निकासी की समस्या का भी स्थायी समाधान प्रदान करेगी। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं नाले के निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे अब प्रदेश सरकार द्वारा पूरा किया जा रहा है। इस सड़क के बनने के बाद आमजन को बड़ी राहत प्रदान करेगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी और दादरी नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित सहित क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।



