कैदी को स्पेशल सुविधा देने पर जेल के 82 कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला ?
Report filed against 82 jail employees and officers for giving special facilities to the prisoner, know what is the whole matter?
Panchayat24 : जेल में बंद कैदी को स्पेशल सुविधाएं मुहैया कराने पर जेल प्रशासन के 82 कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि जेल प्रशासन से जुड़े ये सभी आरोपी कैदी को विशेष सुविधाएं मुहैया कराने की एवज में 1.5 करोड़ रूपये प्रति महीना रिश्वत के तौर पर लेते थे। जेल प्रशासन से अनुमति के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि इससे पहले भी आर्थिक अपराध शाखा जेल के ऐसे 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है जो कैदी की आवभगत में जेल के नियम और कानूनों की धज्जियां उड़ाते थे।
क्या है पूरा मामला ?
मामला दिल्ली की रोहणि जेल से जुड़ा हुआ है। सुकेश चंद्रशेखर रोहिणी की जेल नंबर 10 के वार्ड 3 की बैरक 204 में बंद था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जेल प्रशासन से जुड़े हुए लगभग 82 लोग सुकेश चंद्रशेखर से करीब 1.5 करोड़ रुपये हर महीना रिश्वत लेते थे। इसके बदले आरोपी सुकेश चन्द्रशेखर के लिए अलग से बैरक और जेल में मोबाइल फोन के इस्तेमाल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराते थे। इन सभी आरोपियों के खिलाफ इस मामले में बीती 15 जून को मुकदमा दर्ज हुआ है। बता दें कि सुकेश पर देश की नामचीन हस्तियों से ठगी का आरोप है। जेल में रहकर भी वह अपने इस गोरखधंधे को चलता रहा है। इसमें पुलिस और जेल प्रशासन से उसे भरपूर मदद मिलती रही है।
तिलाड़ जेल की व्यवस्था की पोल खोल चुका है, 200 करोड़ की ठगी को दिया अंजाम
ऐसा नहीं है कि सुकेश चन्द्रशेखर ने केवल रोहिणी जेल प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों को ही अपने प्रभाव में लिया हो। इसे पूर्व वह देश की सबसे नामचीन जेलों में शुमार दिल्ली की तिहाड़ जेल की व्यवस्था की भी पोल खोल चुका है। उसने यहां रहते हुए 200 करोड़ की ठगी की घटना को अंजाम दिया था। जब यह खबर सार्वजनिक हुई तो देश में हड़कम्प मच गया था। यहां वह एक नर्सिंग स्टॉफ की मदद से अपने संदेश जेल से बाहर भिजवाता था। यहां से ही उसने आवाज बदलकर गृहमंत्रालय का अधिकारी बनकर फोन से बातचीत की और 200 करोड़ की ठगी को अंजाम दिया था।
सीसीटीवी कैमरों की मदद से पकड़ी गई ठगी
सुकेश चन्द्रशेखर के कारनामों के बारे में तिहाड़ जेल प्रशासन अंजान था। लेकिन एक दिन अधिकारियों द्वारा जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही थी। तभी उन्होंने देखा कि नर्सिंग स्टॉफ सुकेश से काफी घुल मिलकर बातचीत कर रहा है। इससे जेल प्रशासन को शक हो गया। जांच में पता चला कि सुकेश नर्सिंग स्टॉफ की मदद से अपने संदेश जेल से बाहर पहुंचाता है।
कौन है सुकेश चन्द्रशेखर ?
सुकेश चन्द्रशेखर कर्नाटक के बुगलुरू में जन्मा एक मध्यामवर्गीय परिवार का लड़का है। बचपन से ही उसका सपना एक अमीर इंसान बन ने का रहा है। महज 17 साल की अवस्था में ही उसने ठगी के गोरखधंधे को शुरू कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साल 2007 में उसने एक बड़ा नौकरशाह बनकर सैकड़ों लोगों की नौकरी लगवाने के नाम पर 75 करोड़ की ठगी को अंजाम दिया था। वह दक्षिण भारत के बड़े नेता से भी 50 करोड़ की ठगी कर चुका है।
जेल प्रशासन का सिरदर्द है सुकेश चन्द्रशेखर
सुकेश चन्द्रशेखर के नए नए कारनामें सामने आने पर तिहाड़ जेल प्रशासन ने मामले की जांच दिल्ली पुलिस को सौंप दी। सुकेश जेल प्रशासन के लिए सिर दर्द बना रहता है। सुकेश चंद्रशेखर तिहाड़ जेल में कभी भूख हड़ताल करता है। कुछ ऐसा करता है जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगता है।
बॉलीवुड से सम्बन्ध और महंगी कारों के लिए भी चर्चा
सुकेश चन्द्रशेखर के कई ऐसे शौक हैं जिनके कारण वह चर्चा में बना रहता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उसके घर से कई महींगी एवं विदेशी कारें बरामद हुई थी। उसका बॉलीवुड प्रेम भी कई बार सामने आ चुका है। विशेष तौर पर जैकलीन फर्नांडीस को लेकर सुकेश काफी सुर्खियों में बने रहे हैं। जैकलीन के लिए प्राइवेट जेट की व्यवस्था करना, 58 लाख का घोड़ा, 9 लाख की बिल्ली और कई महंंगी कारें भी सुकेश चन्द्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज को उपहार में दी थी।