कार्रवाई : गैरकानूनी तरीके से चाइनीज नागरिक को देश में ठहरने और उसकी भारतीय महिला मित्र को शरण देने के आरोप में किया गिरफ्तार
Action: Arrested for illegally keeping a Chinese citizen in the country and giving asylum to his Indian female friend
Panchayat24.com : पुलिस ने एक चाइनीज नागरिक को वीजा एक्सपायर होने पर भारत में ठहरने और उसकी भारतीय महिला मित्र को चाइनीज नागरिक को अवैध तरीके से देश में शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों को गुरूग्राम स्थित ताज होटल से गिरफ्तार किया है। इस सम्बन्ध में अन्य ऐजेंसियाँ भी दोनों से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस ने सुसंगत धाराओं इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-2 थाना क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला ?
दरअस , बिहार के सीतामढ़ी जिले के सुरसंड थाने से बीटा-2 पुलिस को सूचना मिली थी कि भारत नेपाल बार्डर पर सशस्त्र सीमा बल ने दो चीनी नागरिकों को उस समय गिरफ्तार किया जब वह अवैध तरीके से अन्तर्राष्ट्रीय बार्डर पार कर रहे थे। दोनों चीनी नागरिकों की पहचान युआन हैंलोंंग और लूलांग के रूप में हुई। आरोपियों ने बताया कि वह बीती 25 मई को भारत नेपाल अन्तराष्ट्रीय बार्डर को पार कर भारत में गए थे। वह भारत में अपने चीनी मित्र सीउ फई से मिलने आए थे और 11 जून तक भारत में रूके थे। वह ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन में अपनी महिला मित्र के साथ रहता था। इनपुट के आधार पर पुलिस ने सीउ फई और भारत के नागालैंड की रहने वाली उसकी महिला मित्र पीटीखरीनो को गुरूग्राम से गिरफ्तार कर लिया।
वीजा की तारीख में किया था छेड़छाड़
पुलिस के अनुसार भारत में रह रहे चीनी नागरिक सीउ फई ने अपने वीजा की तारीख में छेड़छाड़ किया था। वीजा में सीउ फई ने अपने वीजा तारीख को बदलकर 30 जून 2020 से 30 जून 2022 कर दिया था। इतना ही सीउ फई की भारतीय महिला मित्र पीटीखरीनो द्वारा युआंन हौंलोंग और लूलांग को अपने आईडी पर दो सिम कार्ड, उपलब्ध कराए थे। इतना ही नहीं ग्रेटर नोएडा स्थित जेपी ग्रीन के पते पर एक वोटर कार्ड फर्जी तरीके से स्वयं भारत नेपाल अन्तराष्ट्रीय बार्डर पर गिरफ्तार किए गए दोनों चीनी नागरिकों को मुहैया कराए थे।