कांवड़ के संग कर्तव्य, श्रद्धा और व्यवस्था का दिखा संगम, पुलिस ने माला पहनाकर कांविड़यों को किया रवाना
Confluence of duty, reverence and order with Kanwars, police sent garlands to Kanvidas
Panchayat24 : सावन का महीना शुरू होने से पूर्व ही पुलिस तथा प्रशासन कांवड़ यात्रा को लेकर सक्रिय हो गई थी। कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिले का पूरा पुलिस तथा प्रशासन जुटा हुआ है। आला अधिकारी दौरा कर पूरी व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इस दौरान बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस का एक नया रूप देखने में आया है। जब पुलिस ने कांवड़ यात्रियों को माला पहनाकर हरिद्वार के लिए रवाना किया तो मानो कर्तव्य, श्रत्रा और व्यवस्था का संगम बन रहा हो। पुलिस ने कावडियों को शुभकामनाए देते हुए सफल यात्रा के लिए रवाना किया।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, बड़ी संख्या में एनएच-91 से होकर कावंडिया अन्य जिलों और प्रदेशों के लिए गुजर रहे हैं। यह पूरा मार्ग बादलपुर तथा दादरी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। पुलिस प्रशासन नेपूरे मार्ग पर कावडयात्रियों की सुविधा के लिहाज से विशेष व्यवस्था की है। प्रतिदिन अलग अलग अधिकारी इस यहां पहुंचकर पूरे मार्ग की व्यवस्था का मुआयना कर रहे हैं। ब्रहस्पतिवार को एसीपी ग्रेटर नोएडा द्वितीय योगेन्द्र सिंह भी एनएच-91 पर बिसरख मोड़ से लेकर दादरी एनटीपीसी रेलवे लाइन तक जायजा ले रहे थे। तभी बादलपुर गांव से कांवड़ यात्रा के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए विदाई कार्यक्रम चल रहा था। एसीपी योगेन्द्र सिंह भी वहां पहुंच गए। उन्होंने भी कांवडि़यों को फूलमाला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर कांवड यात्रा के लिए विदा किया। वहीं, जब एसीपी योगेन्द्र सिंह ने कांवडियों को तिरंगा भेंट किया तो भक्तिमय माहौल देश भक्ति से सराबोर हो गया।
यात्रा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने की दी सीख

इस दौरान योगेन्द्र सिंह ने कांवड़ यात्रा पर जाने वाले लोगों को कुछ हिदायतें भी दी। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा को कांवडि़यों के लिए सुविधाजनक तथा अवरोध रहित बनाने के लिए हर जिले का प्रशासन लगा हुआ है। कांवडियों के लिए बेहतर व्यवस्था देने का प्रयास हो रहा है। ऐसे में कांवडियों का भी कर्तव्य हो जाता है कि वह कांवड़ यात्रा के दौरान व्यवस्था को बनाए रखे। किसी अनुशासन में यात्रा करें। गाड़ी की गति तय मानकों के अनुरूप रखे। चलती गाड़ी से बाहर न निकले। जो लोग आपके लिए व्यवस्था में जुटे हैं, उनका सहयोग करें। सामान्य नागरिकों को किसी तरह की असुविधा आपकी वहज से नहीं होनी चाहिए।
ऊपर रखे डीजे को एसीपी ने हटवाया
जब एसीपी योगेन्द्र सिंह बादलपुर गांव के कांवडि़यों को शुभकामनाओं के साथ विदा कर रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि कांवड़ यात्रा के दौरान जिस डीजे को साथ ले जाया जा रहा है, उसकी ऊंचाई अधिक हैं। एसीपी ने तुरन्त ऊंपर रखे डीजे को हटवाया। कांवडियों तथा ग्रामीणों ने भी एसीपी योगेन्द्र सिंह की बात को तवज्जो दी और डीजे को नीचे उतार दिया। साथ ही इस डीजे को गांव में ही छोड़कर कांवड यात्रा पर चले गए। योगेन्द्र सिंह ने बताया कि कांवडियों का हर संभव सहयोग किया जा रहा है।