ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से तीन मजदूर दबे, दो की मौत
Three workers buried under the roof of an under-construction house in Greater Noida, two dead

Panchayat 24 : सेंट्रल नोएडा जोन में एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। हादसे में एक निर्माणाधीन मकान छत से तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को करीब के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरार चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के अनुसार सूरजपुर कस्बा निवासी निर्दोष सिंह अपना मकान निर्माण करा रहे हैं। सोमवार को निर्माणाधीन मकान की छत पर लगाई गई शटरिंग गिरने से छत गिर गई। छत पर काम कर रहे तीन मजदूर इसकी चपेट में आ गए और मलबे में दब गए। तीनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान अजय (28) निवासी शाहजहांपुर और राजेन्द्र निवासी अलीगढ़ की मौत हो गई। वहीं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के मंडपा गांव निवासी समसू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल का हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर मृतको के परिजन व घायल के परिजन मौजूद है।