ग्रेटर नोएडा जोन

समाजवादी पार्टी ने नगर निकाय चुनावों की रणनीति पर किया मंथन

Samajwadi Party brainstormed on the strategy of municipal elections

Panchayat 24 : विधानसभा चुनाव परिणाम पर मंथन के बाद समाजवादी पार्टी ने आगामी नगर निकाय चुनावों की दिशा में तैयारियां शुरू कर दी है। इस कड़ी में पार्टी की जिला ईकाई ने शनिवार को बैठक कर मंथन किया। बैठक में कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दिया गया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनावों में कड़ी मेहनत की। यह बात अलग है कि हम सरकार बनाने से चूक गए। लेकिन प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी को भरपूर स्‍नेह दिया। बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नगर निकाय चुनावों के लिए अभी से तैयारियां करने की बात कही। बैठक की अध्‍यक्षता पार्टी के जिलाध्‍यक्ष इन्‍दर प्रधान और संचालन पार्टी महासचिव सुधीर तोमर ने किया।

पार्टी जिलाध्‍यक्ष इन्‍दर प्रधान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में कानून व्‍यवस्‍था पूरी तरह ध्‍वस्‍त हो चुकी है। जिन थानों और पुलिस चौकियों पर आम आदमी अपनी फरियाद लेकर जाता है, वही आज अन्‍याय के अड्डे बन गए हैं। सत्‍ता के संरक्षण में गुंडाराज कायम हो चुका है। केन्‍द्र और राज्‍य सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देश और प्रदेश में महंगाई चरम पर पहुंच रही है। आम आदमी काे घर चलाना मुश्किल हो रहा है। सरकार अपनी जिम्‍मेवारियों से बच रही है। विकास और रोजगार जैसे मुद्दो से लोगों का ध्‍यान भटकाने के लिए भाजपा साम्‍प्रदायिकता की राजनीति कर रही है। देश और प्रदेश में अशान्ति का माहौल बना हुआ है। उन्‍होंने कहा प्रदेश की जनता को सरकार की कमियों से परिचित करााया जाएगा। पार्टी का हर कार्यकर्ता लोगों से संवाद कर समाजवादी पार्टी का संदेश जनजन तक पहुंचने का काम करेगा।  में  पार्टी के प्रदेश प्रवक्‍ता राजकुमार भाटी, पूर्व जिलाध्‍यक्ष वीर सिंह यादव, अतुल शर्मा, रामशरण नागर, धीर भाटी, श्याम सिंह भाटी और जिला प्रवक्ता रोहित सिंह बैसोया आदि उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button