दादरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया हिंदू साम्राज्य दिवस
Rashtriya Swayamsevak Sangh celebrated Hindu Empire Day in Dadri

Panchayat 24 : दादरी नगर में शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस को आरएसएस द्वारा हिंदू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाया गया इस मौके पर प्राचीन शिव मंदिर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में आरएसएस और दादरी नगर के सम्राट लोग् उपस्थित रहे। इस मौके पर छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा सनातन धर्म की रक्षा के लिए किए गए साहसिक कार्य और उनके बलिदान पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन नगर संचालक घनश्याम भाटिया ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय बंसल (प्यावाली वाले ) ने की। कार्यक्रम में बौद्धिक वक्ता जिला संपर्क प्रमुख गौतम बुद्ध नगर प्रमोद चौहान उपस्थित रहे।
दरअसल, ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष त्रयोदशी विक्रम संवत 2082 (9 जून 2025)को छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक को 351 वर्ष हो गए है। इस दिवस को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिंदू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाया जाता वह। दादरी नगर में यह कार्यक्रम सभी जगह शाखा स्तर पर हर्षोल्लास से मनाया गया। बिसहड़ा रोड के प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक ,गणमान्य बंधु ,माताएं और बहने उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक विवेक गोयल, प्रचार प्रमुख दादरी नगर व मनोज जैन बस्ती प्रमुख केशव बस्ती कुलदीप जी सह विद्यार्थी प्रमुख दादरी नगर भी उपस्थित रहे।