ईस्टर्न पेरीफेरलवे पर लोहे की चादरों से भरे ट्रक को लूटने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, घायल अवस्था में दो गिरफ्तार
Police encounter with gang that robbed a truck full of iron sheets on Eastern Peripheralway, two arrested in injured condition
Panchayat24: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर ट्रकों को लूटने वाले गिरोह से मंगलवार सुबह पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हो गए। जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं घायल आरोपियों को उपचार के लिए करीब के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इस गिरोह ने बीती 16 जून को लोहे से भरे एक ट्रक को ईस्टर्न पेरीफेरलवे पर दादरी क्षेत्र में लूटा था। मामला दादरी थाना क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला ?
पुलिस के अनुसार क्षेत्र में पुलिस टीम गश्त एवं तलाशी अभियान चला रही थी। तभी पुलिस को दादरी बाइपास पर गाजियाबाद की ओर से एक वैगेनार आती हुई दिखाई दी। पुलिस को सूचचना मिल रही थी कि एक वैगेनार कार सवार गिरोह एक्सप्रेस-वे पर ट्रकों से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता है। वैगेनार कार को देखकर पुलिस को शक हुआ और जांच के लिए रूकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर कार सवार ने कार को तेजी से बिसाहड़ा अण्डरपास की आरे उतार दिया और भागने का प्रयास किया।
पुलिस ने कार का पीछा किया। खुद को घिरा हुआ देखकर पुलिस टीम पर कार बदमाशों ने फारिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली लगने से अकबर और कुलदीप नामक बदमाश घायल हो गए। दोनों खेकड़ा के रहने वाले हैं। जबकि उनके साथी अरमान, अब्बास और निजाम उर्फ सोनू भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार और एक वैगेनार कार बरामद की है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों का इतिहास खंगाल रही है।