नोएडा विधानसभा

नोएडा फल एवं सब्‍जी मण्‍डी में सरकारी दुकान पर दबंगों का कब्‍जा और अवैध उगाही, पुलिस से शिकायत

Police complaint filed against miscreants for illegal extortion and occupation of government shops in Noida fruit and vegetable market

Panchayat 24 (नोएडा) : नोएडा सेक्‍टर-88 स्थित फल एवं सब्‍जी मण्‍डी में सरकारी दुकान पर कब्‍जा और अवैध उगाही का प्रकरण प्रकाश में आया है। मण्‍डी एसोसिएशन की ओर से सेक्‍टर-108 में पुलिस कमिश्नर के नाम एक लिखित शिकायत दी गई है। मण्‍डी एसोसिएशन का कहना है कि कुछ दबंग प्रवृति के लोग लंबे समय से मण्‍डी में कारोबारियों से अवैध उगाही एवं ठगी कर रहा है। विरोध करने पर कारोबारियों से मारपीट कर धमकी देता है।

नोएडा मण्‍डी एसोसिएशन के अध्‍यक्ष मांगेराम शर्मा ने बताया कि मण्‍डी में मण्‍डी माफिया सक्रिया हैं। उन्‍होंने बताया कि इरफान कुरैशी कुछ अपराधिक प्रवृति के लोगों के साथ मिलकर पिछले कई सालों से मण्‍ड़ी में कारोबारियों से ठगी एवं अवैध उगाही कर रहा है। इनका मण्‍डी से कोई प्रत्‍यक्ष संबंध नहीं है। मंडी की दुकान संख्या सी–121 निरस्त हैं। इससे जुड़ा मामला न्यायालय में विचाराधीन है और विवादित है। इसके बावजूद इन मण्‍डी माफियाओं ने दुकान पर जबरन कब्‍जा कर लिया है।

मामला संज्ञान में आने पर प्राथमिक जांच की गई। जांच में पाया गया है कि दुकान मण्‍डी समिति  के पास है। कब्‍जाधारी से फोन पर इस संबंध में बात की गई है। कब्‍जाधारी का कहना है कि उसके पास न्‍यायालय से कब्‍जा प्राप्‍त है, जबकि मण्‍डी समिति की  फाईल में ऐसा काई दस्‍तावेज शामिल नहीं है। कब्‍जाधारी को जल्‍द से जल्‍द संबंधित दस्‍तावेज मण्‍डी समिति के सामने पेश करने के लिए कहा गया है। यदि कोई दस्‍तावेज पेश नहीं किया जाता है तो दुकान को खाली कराया जाएगा। 

—— पंकज शर्मा, नोएडा सेक्‍टर-88 मण्‍डी सचिव 

मांगेराम शर्मा ने बताया कि मण्‍डी के पूर्व सचिव द्वारा भी इनकी गैरकानूनी गतिविधियों का विरोध किया गया था। मण्‍डी की बेहतरी के लिए इन्‍हें प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके बावजूद आरोपी ने दोबारा से कानून एवं न्यायालय की प्रक्रिया को ताक पर रखकर दुकान पर कब्जे कर लिया हैं। इससे मण्‍डी में काम करने वाले कारोबारियों के बीच भय एवं असंतोष का वातावरण बना हुआ है।

पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मण्‍डी माफियाओं पर कानूनी कार्रवाई कर कब्‍जा की गई दुकान को कब्‍जा मुक्‍त कराने, कारोबारियों से की जा रही ठगी और अवैध उगाही पर रोक लगाने तथा असामाजिक तत्‍वों के मण्‍डी में प्रवेश को प्रतिबंधित करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button