ग्रेटर नोएडा जोननोएडा जोनसेंट्रल नोएडा जोन

पुलिस का ऑपरेशन स्‍ट्रीट सेफ : पुलिस कार्रवाई में नोएडा जोन और दादरी कोतवाली क्षेत्र में सामने आए सबसे अधिक मामले

Police Operation Street Safe: Most number of cases were reported in Noida Zone and Dadri Kotwali area during police action

Panchayat 24 : गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से बीते वीरवार देर शाम गली मोहल्‍लों में होने वाले अपराध को काबू करने के लिए अभियान चलाया। पुलिस द्वारा यह अभियान जिले के तीनों जोन अर्थात नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा जोन में चलाया गया। इस अभियान को ऑपरेशन स्‍ट्रीट सेफ का नाम दिया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 786 लोगों पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान नोएडा जोन और दादरी कोतवाली क्षेत्र में सबसे अधिक मामलों में कार्रवाई हुई।

क्‍या है ऑपरेशन स्‍ट्रीट सेफ ?

दरअसल, गौतम बुद्ध नगर पुलिस की ओर से संगठित अपराध के खिलाफ मजबूती से कार्रवाई की है। जिले में फलफूल रहे लगभग हर गिरोह पर पुलिस कमिश्नरेट ने नकेल कसने में कामयाबी हालिस कर ली है। इसके बावजूद गली मोहल्‍लों में होने वाले अपराधों, जैसे- महिला सुरक्षा और छिनेती जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही है। यहां तक कि गौतम बुद्ध नगर में घट रही गली कूचों की अपराधिक घटनाओं को प्रदेश के मुख्‍य विपक्षी दलों द्वारा मुद्दा बनाया जा रहा है।

ऐसे में गौतम बुद्ध नगर पुलिस पर पूरे उत्‍तर प्रदेश की निगाह टिकी हुई है। गौतम बुद्ध नगर पुलिस की ओर से महिला सुरक्ष, छिनेती और चोरी जैसे अपराधों को काबू करने के लिए ऑपरेशन स्‍ट्रीट सेफ शुरू किया। इसके अन्‍तर्गत जिले के तीनों जोन में खुले में सार्वजनिक स्‍थानों पर शराब पीने वाले लोगों पर कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि गली, मोहल्‍लों एवं सड़क पर चलते हुए अपराधों को मुख्‍यत: नशा करने वाले लोगों द्वारा अंजाम दिया जाता है। इस अभियान को पुलिस कमिश्नर लक्ष्‍मी सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस आयुक्‍त कानून एवं व्‍यवस्‍था शिव हरि मीणा के पर्यवेक्षण में चलाया गया। अभियान के दौरान डीसीपी नोएडा जोन रामबदन सिंह, डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा जोन शक्ति मोहन अवस्थी व डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन साद मिया खान के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।

नोएडा जोन के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही का विवरण-

ऑपरेशन स्‍ट्रीट सेफ के अन्‍तर्गत नोएडा जोन में कुल 321 व्यक्तियों के विरूद्ध खुले में शराब पीने पर कार्रवाई की गई। इस जोन में कोतवाली वार कार्रवाई का विवरण निम्‍न प्रकार है-

कोतवाली         व्‍यक्तियों पर कार्रवाई

सेक्टर-20            35

सेक्टर-126         20

सेक्टर-39           48

फेस-1                40

सेक्टर-24           60

सेक्टर-49           30

सेक्टर-113         32

एक्सप्रेस वे         11

सेन्ट्रल नोएडा जोन के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही का विवरण-

डीसीपी सेन्ट्रल के अन्‍तर्गत ऑपरेशन स्‍ट्रीट सेफ अभियान चलाकर कुल में कुल 209 व्यक्तियों के विरूद्ध खुले में शराब पीने पर कार्रवाई की गई। इस जोन में कोतवाली वार कार्रवाई का विवरण निम्‍न प्रकार है-

कोतवाली          व्‍यक्तियों पर कार्रवाई

फेस-2                 33

फेस-3                 30

सेक्‍टर-63            48

बिसरख               30

बादलपुर             17

ईकोटेक-3          10

सूरजपुर              29

सेक्‍टर-142        12

ग्रेटर नोएडा जोन के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही का विवरण-

ऑपरेशन स्‍ट्रीट सेफ के अन्‍तर्गत ग्रेटर नोएडा जोन में कुल 256 व्यक्तियों के विरूद्ध खुले में शराब पीने पर कार्रवाई की गई। इस जोन में कोतवाली वार कार्रवाई का विवरण निम्‍न प्रकार है-

कोतवाली            व्‍यक्तियों पर की गई कार्रवाई

सेक्‍टर बीटा-2                37

नॉलेज पार्क                   09

दादरी                          80

जारचा                        13

कासना                       11

ईकोटेक-1                  11

दनकौर                       27

रबूपुरा                       13

जेवर                          54

Related Articles

Back to top button