ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

किसानों के लिए अच्छी खबर : सात हजार प्रति वर्ग मीटर तक बढ़ सकता है ग्रेटर नोएडा का मुआवजा

Panchayat 24 (ग्रेटर नोएडा) : लगभग एक दशक से जमीन मुआवजा बढ़ाए जाने की मांग उठा रहे किसानों के लिए अच्छी खबर आ रही है। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण किसानों की जमीन का मुआवजा बढ़ाए जाने पर विचार कर रहा है। नई मुआवजा दर सात हजार रुपया प्रति वर्ग मीटर तक नढ़ाई जा सकती है। संभावना है कि प्राधिकरण की आगामी बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई जाएगी।


दरअसल, साल 2014 से किसानों कि जमीन की मुआवजा दर नहीं बढ़ाई गई थी। वर्तमान में किसानों को अधिकतम 41 सौ रुपया प्रति वर्ग मीटर की दर से मुआवजा दिया जा रहा था। किसान इस दर से जमीन देने को सहमत नहीं थे। ऐसे में सुनियोजित विकास करने में परेशानिया आ रही थी। किसान भी लगातार मुआवजा दर बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार किसानों को छः हजार रूपया प्रति वर्ग मीटर और छः प्रतिशत विकसित भूखण्ड दिया जाएगा। वहीं, जो किसान भूखण्ड नहीं लेना चाहेंगे उन्हें सात हजार रुपया प्रति वर्ग मीटर की दर से मुआवजा दिया जाएगा। प्रधिकारण के मुख्य कार्य पालक अधिकारी एन जी रवि कुमार ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि किसानों ककी जमीन की मुआवजा दर बढ़ाए जाना लगभग तय है। उन्होंने कहा का किसानों के छः प्रतिशत विकसित भूखण्ड भी अब सेक्टरों में आवंटित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button