ग्रेटर नोएडा जोन

पर्यावरण : शारदा विवि के छात्रों को सदगुरू ने बताया पर्यावरण में मिट्टी का महत्‍व

Environment: Sadhguru told the students of Sharda University the importance of soil in the environment

Panchayat24.com : दुनिया के लगभग 60 प्रतिशत लोगों को पर्यावरण में मिट्टी के महत्‍व को समझाने के लिए सदगुरू के नाम से विख्‍यात आध्‍यात्मिक गुरू द्वारा सेव सॉयल मूवमेंट चलाया जा रहा है। वह भारत सहित दुनिया भर के लोगों को बता रहे हैं कि मानव जीवन सहित सम्‍पूर्ण ब्रह्माण्‍क का आधार मिट्टी ही है। मिट्टी से ही मानव अस्तित्‍व जुड़ा हुआ है। अपने संदेश को छात्रों के बीच साझा करने के लिए सदगुरू सोमवार को ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विवि पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों भी सदगुरू के इस वैश्विक पर्यावरण अभियान का हिस्‍सा बने। सदगुरू से रूबरू होने के बाद छात्रों में काफी जोश था।

कौन है सदगुरू ?

सद्गुरु ने अकेले मोटरसाइकिल से 27 देशों में 30 हजार किलोमीटर से अधिक की यात्रा की है। इस दौरान उन्‍होंने लंदन से दक्षिण भारत तक का सफर तय किया और विभन्‍न मानव कल्‍याण के मुद्दों  पर चर्चा की । साढ़े तीन अरब लोगों से सेव सॉयल मूवमेंट पर संवाद किया। इस आंदोलन के संदेश को उन्‍होंने भारत के विदेश मंत्रालय  सहित कई विश्व-प्रसिद्ध लोगों और बड़े बड़े संस्‍थानों और संगठनों तक पहुंचा चुके हैं। बता दें कि उन्‍होंने इस मूवमेंट को मार्च 2022 में सदगुरू द्वारा शुरू किया गया है।

जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि सदगुरू के सेव सॉयल अभियान से लोगों को पर्यावरण में मिट्टी के महत्‍व की जानकारी होगी। लोग मिट्टी के संरक्षण को लेकर जागरूक होंगे। इसके संरक्षण की दिशा में काम करेंगे।

शारदा विश्विद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता ने कहा कि सदगुरू ने कार्यक्रम में कई महत्‍वपूर्ण बातें कही हैं। इससे बच्‍चों का पर्यावरण के प्रति नजरिया बदलेगा।  सदगुरू के संवाद से छात्र भविष्‍य में प्रकृति से संतुलन के लिए मिट्टी संरक्षण के लिए काम करेंगे। कार्यक्रम में मौजूद सद्गुरु का स्वागत करने के लिए  विश्वविद्यालय के कुलपति सिबाराम खारा, पीआर डायरेक्टर अजीत कुमार, कुलसचिव विवेक गुप्ता सहित प्रोफेसर और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button