निष्कासन : भाजपा ने अपनी विधायक को किया पार्टी से निष्कासित, जानिए क्या है मामला ?
Expulsion: BJP expelled its MLA from the party, know what is the matter?
Panchaya24: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी महिला विधायक को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। महिला विधायक पर अनुशासनहीनता और पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने का आरोप है। भाजपा ने अपनी विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, लेकिन विधायक ने समय सेे पूर्व ही पार्टी पर जवाबी हमले करते हुए कई तरह के गंभीर आरोप लगाए। विधायक ने इन सब बातों को मीडिया में जारी कर दिया। पार्टी ने मीडिया में कही गई बातों को ही जवाब मानते हुए कार्रवाई की है। भाजपा ने इस निर्णय के बारे में विधानसभा सचिवालय को भी सूचित कर दिया है।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, हाल ही में सम्पन्न हुए राज्यसभा चुनावों में राजस्थान के धौलपुर से विधायक शोभारानी कुशवाहना ने क्रॉस वोटिंग करते हुए कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार प्रमोद तिवारी के पक्ष में मतदान किया था। मामले का संज्ञान लेते हुए पार्टी ने शोभा रानी कुशवाहा को कारण बताओं नोटिस जारी किया था। शोभारानी कुशवाहा को आगामी 19 जून को पार्टी की अनुशासन समिति के सामने अपना पक्ष रखा था। पार्टी ने शोभारानी कुशवाहा द्वारा मीडिया में जारी किए गए प्रोस नोट के आधार पर ही निष्कासन की कार्रवाई करते हुए कहा है कि आपने कारण बताओं नोटिस का जवाब नहीं देते हुए मीडिया में आधारहीन बातें की है। इतना ही नहीं पार्टी ने उन्हें सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया है। समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि अनुशासन की सीमा के उल्लंघन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई अलग से की जाएगी।
मिला नोटिस तो दिखे बगावती तेवर
भाजपा की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के बाद विधायक शोभारानी कुशवाहा का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने भाजपा के प्रति बगावती तेवर अख्तियार करते हुए भाजपा पर ही परिवार को बर्बाद करने और वायदा खिलाफी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी का अस्तित्व कार्यकर्ताओं पर टिका होता है। वह खुद ऐसी पार्टी में रहना नहीं चाहती जहां पार्टी के राष्ट्रीय नेता ही अपने उम्मीदवार को हराने का काम करते हो। उन्होंने यहांं तक कहा कि साल 2017 में वह और उनका कुशवाहा समाज भाजपा के पास चलकर नहीं गए थे। भाजपा ने खुद कुशवाहा समाज को साधने के लिए उन्हें पार्टी का टिकट दिया था।
कांग्रेस में हो सकती है शामिल, मुख्यमंत्री अशोक गहलाेत से सम्पर्क
मीडिया सूत्रों की माने तो भाजपा से निष्कासन का अनुमान विधायक शोभारानी कुशवाहा को पूर्व में ही हो चुका था। ऐसे में वह नए ठिकाने के तौर पर कांग्रेस को चुन चुकी थी। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकती है। केवल सही समय का इंतजार है। वह राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कई कांग्रेस नेताओं के सम्पर्क में बताई जा रही हैं। बता दें कि शोभारानी कुशवाहा भाजपा में वसुंधरा राजे गुट की नेता मानी जाती थी।