सेंट्रल नोएडा जोन

मां पर चाकू से हमका कर युवक ने 18वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

Panchayat 24 (ग्रेटर नोएडा) : सेंट्रल नोएडा स्थित क्षेत्र स्थित राधा स्काई गार्डन सोसायटी में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 21 वर्षीय युवक की ऊंचाई से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना से सोसायटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामला बिसरख कोतवाली क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सागर यादव पुत्र अनिल यादव के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ राधा स्काई गार्डन सोसायटी के टावर-1 में रहता था। प्रारंभिक जांच में परिजनों ने बताया कि सागर मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं था।

जानकारी के मुताबिक किसी बात को लेकर सागर की अपनी मां से कहासुनी हो गई। विवाद के दौरान उसने चाकू से हमला कर अपनी मां को घायल कर दिया। इसके बाद वह इमारत की 18वीं मंजिल पर पहुंचा और वहां से नीचे आकर पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं घायल महिला को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button