दादरी विधानसभा

ग्रेटर नोएडा में बढ़ेगी स्वास्थ्य सुविधाएं, KDSG सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन

Panchayat 24 (ग्रेटर नोएडा/दादरी विधानसभा) : मैं जिस समय इस खबर को लिख रहा हूं, उस समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 10 में नवनिर्मित केडीएसजी हॉस्पिटल के उद्घाटन करने के लिए पहुँचने ही वाले हैं ।चौदह मंजिला और साढ़े तीन सौ बिस्तर वाले इस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रमोटर भारत के लेजेण्ड क्रिकेटर कपिल देव हैं। इस अस्पताल से कपिल देव के स्थान दूसरा नाम सुनील गुप्ता से भी जुड़ने जा रहा है।

दरअसल, आधुनिकता के नाम पर बसाए जाने वाले नए शहरों का अनुभव बताता हैं कि जिस तेजी से इनकी जनसंख्या बढ़ती हैं, उतनी गति से शिक्षा और चिकित्सा जैसी सुविधाओं का विकास नहीं हो पता हैं। परिणामस्वरूप अति आवश्यक सुविधाओं पर चंद लोगों कक कब्जा हो जाता हैं। कई बार इसके दुष्परिणाम आम जनता को भारी क़ीमत चुका कर झेलना पड़ता हैं।

इस मामले में ग्रेटर नोएडा में विशेष ध्यान रखा गया हैं। शहर के विभिन्न नॉलेज पार्क सेक्टरों में बेहतर शिक्षा के लिए सैंकड़ो कॉलेज एवं स्कूल स्थित हैं. यहां देश विदेश के लाखों छात्र एवं छात्रा अध्यन कर रहे हैं। हालांकि इन शिक्षण संस्थानों में फीस वसूली को लेकर चर्चा जरूर की जा सकती है। इस कड़ी में यदि चिकित्साक संस्थानों की बात करें तो यहां विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं से युक्त कई संस्थान स्थित हैं।

ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के वर्तमान सीईओ एन जी रवि कुमार ने शहर के भविष्य और शहरवासियो को सस्ती और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के लिए विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने वाले हॉस्पिटल समूहों को ग्रेटर नोएडा आने के लिए आमंत्रित किया है। सीईओ एनजी रवि कुमार के इन प्रयासों को प्रतिस्पर्धा बाजार के अधिकतम विकल्प, न्यूनतम फीस वाले सिद्धांत से जोड़कर देखा जा रहा है। सीईओ के इन प्रयासों के परिणाम भी सामने आ रहे है।

हाल ही में प्राधिकरण द्वारा नॉलेज पार्क -5 में सांसद डॉ महेश शर्मा नीत कैलाश हॉस्पिटल को 22737 वर्गमीटर का भूखंड संख्या 5सी तथा नॉलेज पार्क -2 में इंद्रप्रस्थ कैंसर सोसायटी एंड रिसर्च सेंटर को 25852 वर्गमीटर का भूखंड संख्या 33 आवंटित किया गया है। वहीं कई अस्पताल समूह ग्रेटर नोएडा आने के लिए लाइन में हैं।

Related Articles

Back to top button