दादरी विधानसभा

केशव प्रसाद मौर्य ने केन्‍द्र सरकार की उपलब्धियां गिनते गिनाते विपक्ष पर दागी राजनीतिक मिसाइल

While counting the achievements of the central government, Keshav Prasad Maurya also fired a political missile at the opposition

Panchayat 24 : दादरी विधानसभा के आकिलपुर जागीर गांव में भारतीय जनता पार्टी ने केन्‍द्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर विकसित भारत का अमृतकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्‍याण के 11 साल नाम से एक जनसभा का आयोजन किया। उत्‍तर प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सभा में बतौर मुख्‍यमंत्री उपस्थित रहे। उन्‍होंने जनसभा को संबोधित करते हुए केन्‍द्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को गिनाते हुए जनधन खातों से लेकर आयुष्‍मान कार्ड और मुफ्त राशन से लेकर महिला सुरक्षा का जिक्र किया। आम आदमी की सुरक्षा से लेकर देश की सुरक्षा का भी विशेष तौर पर जिक्र किया। भ्रष्‍टाचार पर लगाम लगाने का श्रेय भी उन्‍होंने केन्‍द्र सरकार को देते हुए विकसित भारत के पार्टी के संकल्‍प को दौहराया। इस दौरान उन्‍होंने विपक्ष के नेताओं पर भी राजनीतिक मिसाल दागे। विशेषतौर पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव उनके निशाने पर रहे।

संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बोला हमला

केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस के नेता लगातार पाकिस्‍तान चालीसा पढ़ रहे हैं। वह ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं मानो पाकिस्‍तान और पाकिस्‍तान की सेना के प्रवक्‍ता हो। लगातार कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के कहने पर युद्ध विराम कर दिया। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पास अमेरिकी राष्‍ट्रपति का फोन आया था। प्रधानमंत्री ने स्‍पष्‍ट कह दिया कि भारत और पाकिस्‍तान के बीच हमे किसी बिचौलिए की आवश्‍यकता नहीं है। पाकिस्‍तान को औकात में लाने की ताकत भारत में हैं। इसके बाद राहुल गांधी का मुंह छोटा हो गया होगा। 25 जून की याद दिलाते हुए इमरजेंसी का जिक्र किया। कांग्रेस को लोकतंत्र और संविधान की  की हत्‍यारी पार्टी भी कहा। देश के लोकतंत्र और बाबा साहेब के संविधान की हत्‍या का आरोप कांग्रेस पर लगाया।

उन्‍होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि यह पूर्व की सरकारों में गरीबों का शोषण करते रहे हैं। महिलाओं को 60 सालों तक उनके अधिकारों से वंचित रखा। कांग्रेस की आजादी के बाद लगभग 60 सालों तक सरकार रही। कभी उन्‍हें जातिगत जनगणना की याद नहीं आई। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के सामने जातिगत जनगणना कराने की मांग उठाई। पिछड़ों एवं शोषितों के कल्‍याण के लिए सरकार जातिगत जनगणना की दिशा में बढ़ चुकी है। अब जिनको न्‍याय नहीं मिला था। उन्‍हें अब न्‍याय मिलेगा। सरकार के फैसले पर विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस शोर मचा रही है कि जातिगत जनगणना उनके कारण हो रही है। केशव प्रसाद ने कहा यदि विपक्ष की नियत जातिगत जनगणना कराने की होती तो अपनी सरकारों के दौरान करा चुकी होती। विपक्ष केवल झूठा श्रेय लेना चाहता है। कांग्रेस महिलाओं के आरक्षण पर भी झूठ बोला। नरेन्‍द्र मोदी सरकार ही नारी वंदन शक्ति अधिनियम लाकर यह काम भी किया।

अखिलेश यादव बड़ी बड़ी बातें हांकते हैं

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव एक प्रेसवार्ता करते हुए बड़ी बड़ी हांक रहे थे। उन्‍होंने कहा कि मैं अखिलेश यादव को याद दिलाना चाहता हूं 2014 में हम जनता से केवल 272 सीटें मांग रहे थे लेकिन जनता ने 283 सीट देकर नरेन्‍द्र मोदी को देश की बागडोर सौंप दी। साल 2017 तक सपा की सरकार थी और अखिलेश यादव मुख्‍यमंत्री थे। वह भाजपा के कार्यकर्ताओं की ताकत को नहीं समझ सके। भाजपा का कार्यकर्ता जब जनता के पास जाता है तो जनता का आशीर्वाद हाथ जोड़कर और पैर छूकर लेकर ही आता है। इसी का परिणाम हुआ कि जनता ने उत्‍तर प्रदेश में भाजपा गठबंधन को 325 सीटें जीती है। उन्‍होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव को यह याद नहीं है तो उन्‍हें फिर 2027 में फिर याद दिला देंगे। आज यहां से ऐलान करके जा रहा हूं।

उन्‍होंने राहुल गांधी एवं अखिलेश यादव पर विरासत की सियासत करने का आरोप लगाया। इनके पास न संघर्ष है, न विजन है। लोगों का शोषण किया है। भ्रष्‍टाचार किया है। लोगों को बांटने  और तुष्टिकरण के सहारे राज करने की नीति अपनाई है। उन्‍होंने कहा कि देश के लोकतंत्र और बाबा साहेब के संविधान की रक्षा तथा 140 देशवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए देश को कांग्रेस मुक्‍त और समाजवादी पार्टी को समाप्‍तवादी पार्टी बनाने की लोगों से कही। पहले सरकारी नौकरियों में भ्रष्‍टाचार होता था।उन्‍होंने कहा कि पहले सरकारी नौकरियों में भ्रष्‍टाचार होता थाा,अब बिना खर्चा और बिना पर्ची के पारदर्शी तरीके से युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button