जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर हम नई दिशा में आगे बढ़ रहे हैं : केशव प्रसाद मौर्य
We are moving in a new direction regarding the District Panchayat President and Block Pramukh elections: Keshav Prasad Maurya

Panchayat 24 : दादरी विधानसभा के आकिलपुर जागीर गांव में आयोजित जनसभा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत एवं ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर नई दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। भ्रष्टाचार कहीं पर भी होगा वहीं पर भाजपा की सरकार प्रहार करेगी। यदि केशव प्रसाद मौर्य द्वारा कही गई बात सही साबित होती है तो उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत चुनावों का स्वरूप पूरी तरह से बदल जाएगा।
क्या है पूरा मामला ?
दादरी विधानसभा के आकिलपुर गांव में जनसभा को संबोधत करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केन्द्र सरकार भ्रष्टाचार के हर केन्द्र पर प्रहार कर रही है। इस कड़ी में केन्द्र सरकार एक देश, एक विधान की तर्ज पर एक देश, एक चुनाव की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस कड़ी में उन्होंने कहा कि हम जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव पर भी नई दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान का चुनाव सीधे जिनता द्वारा करती है। नगर पंचायत, नगरपालिका और नगर निगम का अध्यक्षों का चुनाव भी जनता सीधे करती है। इतना ही नहीं, विधासक और सांसद भी जनता सीधे चुनती है। ऐसे में जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी सीधे जनता द्वारा ही होना चाहिए।
दरअसल, जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जनता द्वारा चुने गए जिला पंचायत सदस्यों द्वारा होता है। इसी प्रकार ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी जनता द्वारा चुने गए क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी) द्वारा किया जाता है। इस व्यवस्था में भ्रष्टाचार का बोल बाला होता है। जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों के लिए जिला पंचायत सदस्यों और बीडीसी सदस्यों की खरीद फरोख्त होती है। वहीं, सत्ता पक्ष का भी सीधा हस्तक्षेत्र इन चुनावों में होता है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार इन दोनों चुनावों को सीधे जनता द्वारा कराने पर विचार कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार केन्द्र सरकार भी इस बारे में सहमत है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश सरकार को इस बारे में केन्द्र के पास प्रस्ताव भेजने की बात कही है।