मनोकामना नहीं हुई पूरी तो मंदिर में रखी मूर्ति को कर दिया खंडित, भगवान से नाराजगी के चलते दिया घटना को अंजाम
If the wish was not fulfilled, the idol kept in the temple was broken, due to displeasure with God, the incident was executed.
Panchayat24.com : कलयुग में भगवान को भी इंसान के गुस्से का कोप झेलना पड़ रहा है। यह हम ऐसे ही नहीं कह रहे हैं। पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने मनोकामना पूरी नहीं होने पर मंदिर में रखी देवी की मूर्ति को भी खंडित कर दिया। आरोपी ने यह भगवान से नाराजगी के चलते किया है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। मामला ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-टू कोतवाली क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला ?
पुलिस के अनुसार बीती 23 मई को सेक्टर-37 के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि सेक्टर में स्थित मंदिर में स्थित देवी मां की मूर्ति को किसी ने खंडित कर दिया है। घटना के बाद लोगों में भारी रोष था। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। एक स्थानीय महिला ने बताया था कि एक लाल शर्ट और खाकी पेंट पहले हुए व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने महिला द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पर संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी थी। इसके लिए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला था।
क्यों दिया घटना को अंजाम ?
पुलिस के अनुसार मूलरूप से मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला निवासी विनोद उर्फ भूरा सेक्टर-37 में रहता है। उसके परिवार में कई लोग पिछले कुछ सालोंं से बीमार हैं। काफी उपचार के बाद भी कोई लाभ नहीं मिल रहा था। देवी देवताओं से भी काफी मनोकामनाएं की गई। बोल कबूल भी की गई। मन्दिर जाकर खूब ईश्वर की पूजा पाठ भी कर रहा था। लेकिन परिजनों की बीमारी में कोई लाभ नहीं मिला। इसी दौरान अचानक उसकी चाची की भी मौत हो गई। इससे विनोद का भगवान से भरोसा उठ गया। इतना ही नहीं वह भगवान से नाराजग था। इसी के चलते उसने मौका पाकर छैनी और हथौड़ा लेकर मंदिर में रखी मूर्ति को खंडित कर दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त छैनी और हथौडा भी बरामद कर लिया है।
पुलिस ने 24 घंटे में किया घटना का खुलासा
लोगों की धार्मिक भावनाओं से जुडा मामला होने के कारण पुलिस इस मामले के खुलासे को लेकर काफी दबाव में थी। पुलिस इस घटना के कारण क्षेत्र में किसी भी तरह की धार्मिक अशांति की स्थिति पैदा नहीं होने देना चाहती थी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार लिया।