उत्तर प्रदेश

यूपी को मिला नया डीजीपी, प्रशांत कुमार को नहीं मिल सका सेवा विस्‍तार, जानिए किसको मिली डीजीपी की जिम्‍मेवारी ?

UP gets new DGP, Prashant Kumar could not get extension, know who got the responsibility of DGP?

Panchayat 24 : उत्‍तर प्रदेश को नए डीजीपी को लेकर चल रही अटकलों पर शनिवार को आखिरकार विराम लग ही गया है। वर्तमान डीजीपी प्रशांत कुमार को सेवा विस्‍तार नहीं मिल सका है। राजीव कृष्‍ण उनके स्‍थान पर उत्‍तर प्रदेश पर नए डीजीपी होंगे। शनिवार देर शाम को शासन से उनके नाम पर मुहर लग गई। प्रशांत कुमार का कार्यकाल 31 मई को समाप्‍त हो रहा है।राजीव कृष्‍ण 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी है।

बता दें कि डीजीपी पद के चयन के उत्‍तर प्रदेश सरकार द्वारा पिछले साल पुलिस महानिदेशक उत्‍तर प्रदेश चयन एवं नियामावली 2024 को स्‍वीकृति प्रदान की थी। लेकिन अभी तक इस समिति का गठन नहीं किया गया है। इसके बाद से ही राजीव कृष्‍ण का नाम उन नामों में शामिल था जिन्‍हें उत्‍तर प्रदेश के डीजीपी के लिए सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था।

राजीव कृष्‍ण की गिनती तेज तर्रार अधिकारियों में होती है। वह शासन के भरोसेमंद माने जाते है। उन्‍होंने कई अहम भूमिकाएं निभाई। वर्तमान में वह डीजी इंटेलिजेंस और पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष जैसे पदों की जिम्मेवारियां एक साथ संभाल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button