सेंट्रल नोएडा जोन

निर्माणाधीन भवन में सेंटरिंग गिरने से दो मजदूरों की मौत, ठेकेदार हिरासत में

Panchayat 24  ( सेन्ट्रल नोएडा ) : थाना सेक्टर-142 क्षेत्र में शनिवार, 8 फरवरी 2026 को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। क्षेत्र में स्थित एक निर्माणाधीन भवन में कार्य के दौरान अचानक सेंटरिंग गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे दो मजदूर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार हादसे में किसी प्रकार का भवन ध्वस्त नहीं हुआ है, केवल सेंटरिंग गिरने से दुर्घटना हुई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके से जुड़े दो ठेकेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना से संबंधित अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button