यूट्यूबर सलीम वास्तविक पर जानलेवा हमला करने वाला दूसरा आरोपी भी मुठभेड़ में ढेर

Panchayat 24 (ghaziabad) : यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाला एक लाख का दूसरा आरोपी गुलफाम मंगलवार रात क्राइम ब्रांच और इंदिरापुरम थाना पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में ढेर हो गया। इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। एक लाख का एक अन्य आरोपी और मृतक गुलफाम का छोटा भाई जीशान 1 मार्च को पूर्व पुलिस के साथ लोनी में हुई मुठभेड़ में मारा गया था। गुलफाम अँधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया था। तभी से पुलिस गुलफाम की तलाश कर रही थी।
एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि गुलफाम इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में ही मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम को चेकिंग के दौरान रात लगभग 9 बजे वसुंधरा बिजली घर के पास बाइक सवार दो लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए कहा तो उन्होंने बाइक की गति तेज कर दी और भागने का प्रयास किया। इस बीच बाइक फिसल कर गिर गई। पुलिस ने उन्हें घर लिया। खुद को पुलिस से घिरा हुआ पाकर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
बदमाशों की गोली से पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार शुक्ला व संदीप कुमार बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में बाइक के नजदीक फायरिंग कर रहा बदमाश पुलिस की गोली सीने पर लगने से घायल हो गया। जबकि अंधेरे का लाभ उठकर उसका साथी भाग गया। घायल बदमाश की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला अमरोहा के सैदनगली निवासी गुलफाम पुत्र बुनियाद अली के रूप में हुई। वह वर्तमान में खोदा कॉलोनी में अली हसन के मकान में किरायेदार के रुप में रह रहा था। घायल को जिला अस्पताल ने भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दरअसल, ग़ाज़ियाबाद पुलिस के अनुसार 27 फरवरी को लोनी निवासी यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए हमले को अमरोहा निवासी दोनों भाईयों गुलफाम और जीशान ने उनके कार्यालय में घुसकर मिलकर अंजाम दिया था। वारदात के बाद दोनों के बाइक पर जाते हुए के कुछ वीडियो भी वायरल हुए थे।
मामला संज्ञान में आने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जाहिर करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त किसी कार्रवाई की बात कही थी।



