ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अतिक्रमण विरोधी मुहिम का दिखने लगा रंग, भनौता में बुल्डोजर चलाकर मुक्त कराई 20 करोड़ की जमीन

Panchayat 24 (ग्रेटर नोएडा) : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध शुरू की गई मुहिम रंग दिखाने लगी है। मंगलवार को भनौता में अधिसूचित जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर 10 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया है। इसकी अनुमानित कीमत 20 करोड़ रूपये आँकी गई है। कालोनाइजर यहां अवैध प्लॉटिंग करने की कोशिश कर रहे थे।

दरअसल प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित क्षेत्र में अतिक्रमण विशेष रणनीति तैयार की है। इसके अंतर्गत कार्रवाई के लिए पहले चरण में 14 गांव का चयन किया गया है इन 14 गांव में भनौता गांव भी शामिल है जहां मंगलवार को बुलडोजर चलाकर आते करोड़ को ध्वस्त किया गया। प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि  भनौता गांव खसरा संख्या 387 की जमीन पर कालोनाइजर अवैध निर्माण कर कब्जाने की कोशिश कर रहे थे। प्राधिकरण के परियोजना विभाग केे वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह के नेतृत्व में प्रबंधक रोहित गुप्ता व वर्क सर्किल दो की टीम पूरी टीम ने मौके पर जाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। एसीईओ सुमित यादव के नेतृत्व में चाल रही है। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को अवैध निर्माण करने की अनुमति नहीं है। ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। उन्होंने अपील की है कि अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं।

क्या है ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की नई अतिक्रमण विरोधी मुहिम ?

दरअसल, प्राधिकरण ने14 गांवों में अधिग्रहित जमीन पर किए जा रहे अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए इस जमीन को सुरक्षित करने के लिए गांवों में चरणबद्ध तरीके से विस्तृत स्तर पर एक सर्वे शुरू किया है। इसके लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं जो 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी। इस अभियान का उद्देश्य खाली पड़ी अधिग्रहित भूमि की पहचान कर वहां तारबंदी करना और अतिक्रमण को हटाना है। वरिष्ठ अधिकारी प्रतिदिन इसकी समीक्षा करेंगे। प्राधिकरण के भू -विभाग की टीमों ने सर्वें का काम भी शुरू कर दिया है जिसकी 15 दिनों में रिपोर्ट नामित अधिकारी एसीईओ सुमित यादव को सौंपनी होगी। सुमित यादव के अनुसार हर गांव में प्राधिकरण की जमीन पर किए गए अतिक्रमण का पता लगाने के लिए एक टीम बनाई गई है।

पहले चरण में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के हैबतपुर, मिलक लच्छी, भनौता, जुनपत, तिलपता, तुगलपुर, सादुल्लापुर, बिसरख जलालपुर, खैरपुर गुर्जर, खेड़ा चौगानपुर, पतवारी, मलकपुर, बिरौंडी चक्रसेनपुर, साकीपुर, अजायबपुर आदि गांव शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button