यमुना प्राधिकरण

प्रस्‍तावित फिल्‍म सिटी के पास बनेगा गंगा और यमुना एक्‍सप्रेस-वे का संगम, यीडा ने जमीन खरीद की तैयारी की शुरू

The confluence of the Ganga and Yamuna Expressways will be located near the proposed film city; YEIDA has started preparations for land acquisition.

Panchayat 24 (यीडा) : यमुना एक्‍सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) में प्रस्‍तावित फिल्‍म सिटी के पास गंगा और यमुना एक्‍सप्रेस-वे का संगम बनेगा। इस स्‍थान पर यमुना एक्‍सप्रेस-वे को गंगा एक्‍सप्रेस-वे से जोड़ने वाला लिंक रोड़ यमुना एक्‍सप्रेस-वे से जुड़ेगा। यीड़ ने गौतम बुद्ध नगर में पड़ने वाले इस लिंक रोड़ के हिस्‍से के लिए किसानों से जमीन के क्रय की तैयारियां शुरू कर दी है। लगभग 15 दिन बाद इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर देगा।

दरअसल, मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाला गंगा एक्‍सप्रेस-वे उत्‍तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्‍सप्रेस-वे है। इसेेालको यमुना एक्‍सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए एक लिंक रोड़ का निर्माण किया जाना प्रस्‍तावित है। यह बुलन्‍दशहर और गौतम बुद्ध नगर से जिलों से होकर गुजरेगा। चोला क्षेत्र के आसपास यह लिंक रोड़ गौतम बुद्ध नगर की सीमा में प्रवेश करेगा। यहां से यमुना एक्‍सप्रेस-वे तक इसकी लंबाई लगभग 16 किमी होगी।

यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गंगा एक्‍सप्रेस-वे और यमुना एक्‍स्‍प्रेस-वे को जोड़ने वाले लिंक एक्‍सप्रेस-वे के लिए गौतम बुद्ध नगर जिले के प्राधिकरण द्वारा अधिसूचित क्षेत्र के 16 गांवों की लगगभग 740 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके निर्माण पर 12 सौ करोड़ का खर्च आएगा जिसको यूपीडा वहन करेगा। इस लिंक रोड़ से यीडा के कई सेक्‍टर सीधे जुड़ जाएंगे। वहीं, सेक्‍टर- 4ए एवं 5ए, 4 एवं 5, 10 एवं 11, 33 एवं 34, तथा 21 और 28 के बीच से होकर गुजरेगा।

जेवर में निर्माणाधीन नोएएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिहाज से यह लिंक रोड़ काफी महत्‍वपूर्ण होगा। यात्रियों के नजरिए से जहां ये मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर एवं आसपास के जिलों सहित उत्‍तराखंड की एयरपोर्ट तक आसान पहुंच बनाएगा। वहीं, माल ढुलाई एवं लॉजस्टिक्‍स हो भी इससे लाभ होगा।

Related Articles

Back to top button