भारत के दुश्मन गोल्ड़ी बराड़ की गोलियों से भूनकर हत्या ! सिद्धधु मूसेवाला हत्याकांड़ का था मास्टरमाइंड
India's enemy Goldi Brar murdered by bullets! Siddhu was the mastermind of the Moosewala murder case.

Panchayat 24 : पंजाबी सिंगर सिद्धु मूसेवाला हत्याकांड़ के मास्टर माइंड गोल्ड़ी बराड़ की हत्या कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो एक अमेरिकी चैनल ने दावा किया है कि गोल्ड़ी बराड़ कीकैलीफोर्निया के फेयरमोंट में होल्ड एवेन्यू में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की गई है। माना जा रहा है कि गोल्डी बराड़ की हत्या लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का अहम सदस्य था। विरोधी गिरोह डल्ला-लखबीर द्वारा इस हत्याकांड़ की जिम्मेवारी ली जाने की भी खबरें आ रही हैं। हालांकि अभी तक इस खबर की कोई अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
बता दें कि गोल्ड़ी बराड़ का वास्तविक नाम सतिंदरजीत सिंह है। उसका जन्म साल 1994 में पंजाब के मुक्तसर साहिब जिले में हुआ था। उसनके पिता पंजाब पुलिस से सेवानिवृत है। गोल्ड़ी बराड़ का अपराध जगत में सिद्धु मूसेवाला हत्याकांड़ के मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आया था। हालांकि इससे पूर्व भी वह कई अपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका था। बताया जाता है कि गोल्ड़ी बराड़ ने चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद अपराध की दुनिया में कदम रखा था। गुरलाल बराड़ की हत्या का आरोप गुरलाल भुल्लर पर लगा था। गुरलाललाललाल भुल्लर पंजाब विश्वविद्यालय में एक छात्र नेता था। 11 अक्टूबर 2022 को चंड़ीगढ़ में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गुरलाल बराड़ को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का करीबी माना जाता था। चचेरे भाई की हत्या के बाद गोल्ड़ी लॉरेंस के संपर्क में आ गया था।
स्टडी वीजा पर पढ़ाई के लिए कनाडा गया था गोल्ड बराड़
गोल्डी बराड़ पढ़ाई के लिए स्टडी वीजा पर पढ़ाई के लिए कनाडा गया था। कनाड़ा में रहकर ही वह अपराध की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ने लगा। यहीं से उसने हत्यााओं की साजिश रचना शुरू कर दिया था। 29 मई 2000 को पंजाबी सिंगर सिद्धु मूसेवाला हत्याकांड़ की जिम्मेवारी भी गोल्डी बराड़ ने ही ली थी।
भारत सरकार ने गोल्डी बराड़ को आतंकवादी घोषित किया
सिद्धु मूसेवाला हत्याकांड़ के बाद गोल्ड़ी बराड़ को भारत सरकार की ओर से आतंकादी घोषित किया हुआ है। गृहमंत्रालय के अनुसार गोल्डी बराड़ के संबंध बब्बर खालसा आतंकवादी संगठन से है। उसके संबंध देश विरोधी और चरमपंथी संगठनों से हैं। उसने नाम कई हत्याओं में शामिल रहा है। वह गैर कानूनी गतिविधियों जैसे हथियारों की तस्करी और देश विरोधी गतिविधियों में भी शामिल रहा है। वह लोगों से अवैध उगाही भी करता था। मई 2023 में कनाडा सरकार ने गोल्डी बराड़ को वांछितों की सूची में 15वें स्थान पर रखा था।