अन्य राज्य

चंडीगढ़ मेयर चुनाव : बहुमत वाला कांग्रेस-आप का गठबंधन हार गया, कम संख्‍या बल वाली भाजपा की हुई जीत

Chandigarh Mayor Election: Congress-AAP alliance with majority lost, BJP with lesser strength won.

Panchayat 24 : लोकसभा चुनाव से पहले चंड़ीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है। जीत के बाद भाजपा ने इस सीट पर अपना कब्‍जा कायम रखा है। यह जीत इस लिहाज से भी महत्‍वपूर्ण है कि चुनाव में भापजा के पास कांग्रेस ओर आम आदमी पार्टी गठबंधन से कम उम्‍मीदवार थे। चुनाव में मनोज सोनकर उम्‍मीदवार थे। वहीं, आम आमदी पार्टी और कांग्रेस के साझा उम्‍मीदवार कुलदीप टीटा थे। चुनाव में कुलदीप टीटा को चार वोटों से हार का समाना करना पड़ा है। हालांकि चुनाव के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पर मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया है।

दरअसल, पहले 18 जनवरी को चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर, सीनियर मेयर और डिप्‍टी मेयर पद के लिए मतदान होना था। चुनाव से ठीक पहले पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह के खबरा स्‍वास्‍थ्‍स के कारण चुनावों को स्‍थगित कर दिया गया था। चुनाव में कांग्रेस ओर आम आदमी पार्टी एक साथ मैदान में उतरे थे। मेयर पद आम अआदमी पार्टी के खाते में गया था। वहीं, सीनियर डिप्‍टी मेयर और डिप्‍टी मेयर के पद पर कांग्रेस के उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में थे। भाजपा ने सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए कुलजीत संधू तो डिप्टी मेयर पद के लिए राजिंदर शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया। वहीं, कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह गैबी और निर्मला देवी क्रमशः वरिष्ठ डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद के लिए चुनाव मैदान में थे।

किस दल के कितने पार्षद ?

चंड़ीगढ़ नगर निगम के मेयर पद के चुनाव में कुल 36 मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया। इनमें से भाजपा के 14, आप के 13 और कांग्रेस के 7 पार्षद शामिल हैं। अकाली दल के एकमात्र पार्षद हरीप सिंह हैं। इसके अतिरिक्‍त चंड़ीगढ़ की सांसद किरण खेर भी भाजपा से है। इस तरह से भाजपा के पक्ष में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में कुल 20 वोट और भाजपा के पक्ष में कुल 15 वोट हैं। वहीं, अकाली पार्षद हरदीप सिंह ने चुनाव में वोट किया लेकिन इसका खुलासा नहीं किया लेकिन भाजपा उम्‍मीदवार को कुल 16 वोट मिले जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह वोट अकाली पार्षद का ही है।

इस तरह गठबंधन के साथ हो गया खेल

चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन प्रत्‍याशी के पक्ष में केवल 12 वोट पड़े और 8 वोटों को अमान्‍य घोषित कर दिया गया। वहीं भाजपा उम्‍मीदवार के पक्ष में कुल 16 वोट पड़े। इस तरह कम संख्‍या बल होने के बाद भी भाजपा उम्‍मीदवार मनोज सोनकर ने 4 वोटों से चंड़ीगढ़ मेयर पद पर कब्‍जा जमा लिया। बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम में हर साल मेयर सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव कराए जाते हैं। इन सभी का कार्यकाल एक साल का ही होता है। इस साल मेयर पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। चुनाव में जनता द्वारा चुने गए पार्षद वोट डालते हैं।

चंड़ीगढ़ नगर निगम के मेयर के चुनाव पर दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि कि आज लोकतंत्र के लिए काला दिन है। जिस तरह से इन्होंने (भाजपा) गुंडागर्दी करके सारे आम बेईमानी करके चंडीगढ़ मेयर चुनाव में अपना मेयर बनाया है और उनकी यही बेईमानी वीडियो में कैप्चर हो गई। पूरा देश आज वो वीडियो सोशल मीडिया पर देख रहा है।….मुद्दा ये है कि इन्होंने गुंडागर्दी करके ये चुनाव जीता। अगर इसे पूरे देश ने मिलकर नहीं रोका गया तो आने वाले समय में ये देश के लिए बहुत खतरनाक है..

Related Articles

Back to top button