ऐसी घटना जिसमें लूट हुई 4679 रूपये की और हुकूमत ने केस पर खर्च कर डाले 10 लाख रूपये, जानिए क्या है पूरा मामला ?
An incident in which Rs 4679 was looted and the government spent Rs 10 lakh on the case, know what is the whole matter?

Panchayat 24 : देश में एक ऐसा भी प्रकरण हुआ है जिसमें लूट महज 4679 रूपयें की हुई थी, लेकिन इस केस पर सरकार ने 10 लाख रूपये लूट लिए थे। इस चर्चित घटना को लेकर देश भर में भूचाल मचा दिया था। इस घटना से सत्ता की चूलें हिला दी थी। सरकार हर हाल में घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार करना चाहती थी। इस घटना के आरोपियों को जब सजा हुई तो पूरे देश ने सत्ता के इस फैसले का भारी विरोध हुआ था।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, 1947 से भारत पर अंग्रेजों की हुकूमत थी। देश को अंग्रेजों से आजाद कराने के लिए सैकड़ों सालों का संघर्ष हुआ। भारत के युवा क्रांतिकारियों ने भी क्रांतिकारी आन्दोलन चलाए। इस क्रांतिकारी आन्दोलन से जुड़ी एक घटना काकोरी कांड है। इस घटना ने अंग्रेजी सरकार के गाल पर जबरदस्त तमाचा जड़ा था। इस घटना में 9 अगस्त 1925 को लखनऊ सहारनपुर लखनऊ रूट पर चलने वाली आठ डाउन सहारनपुर ट्रेन में ले जाए जा रहे सरकारी खजाने को भारत के सपूत क्रांतिकारी राम प्रसाद बिसमिल्ल, चंन्द्रशेखर आजाद, अशफाकउल्ला खां, राजेन्द्र लाहिड़ी और रोशन सिंह ने लखनऊ से आगे और आलम नगर के बीच काकोरी नामक स्थान पर लूट लिया था। सरकारी खजाने को लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। सरकार ने घटना में शामिल सभी आरोपियों पर कार्रवाई के लिए केस दर्ज किया।
इस घटना का जिक्र काकोरी कांड की वर्षगांठ के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काकोरी ट्रेन शताब्दी महोत्व के मौके पर किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रांतिकारियों ने ब्रिटेन ले जाए जा रहे भारत के पैसे को योजना बनाकर देश में ही रोका। इतना ही नहीं इस रकम को भारत की क्रांति के लिए उपयोग किया। उन्होंने कहा कि तब जो रकम प्राप्त हुई थी वह मात्र 4,679 रुपए थी, जबकि अंग्रेजी हुकूमत ने 10 लाख रुपए केवल केस पर खर्च कर दिए। घटना में बिना सुनवाई के ही वीरों को फांसी की सजा सुना दी गई थी। इतना ही नहीं तय समय से एक दिन पूर्व फांसी देकर अंग्रेजी सरकार ने कायरता दिखाई। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक्शन में शामिल कुछ वीर सपूतों को फांसी हुई, जबकि कुछ को कालापानी की सजा हुई। इन सभी क्रांतिकारियों को अंग्रेजों ने तमाम प्रलोभन दिए मगर इनका एक ही जवाब था, ‘जीवन पुष्प चढा चरणों पर, मांगे मातृभूमि से यह वर। तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहें न रहें।’
डाक अनावरण एवं पुस्तिका का विमोचन
जिला प्रशासन लखनऊ व संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत ‘वीरों को नमन’ कार्यक्रम में मुख्यमंंत्री योगी आत्यिनाथ ने कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए डाक अनावरण एवं संस्कृति विभााग द्वारा निर्मित पुस्तिका का विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय भारत का है। भारत को महाशक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंनें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पंच प्रण को हर नागरिक को आत्मसात करने पर बल दिया। इसी को उन्होंने देश के अमर बलिदानियों और शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि कहा। कांकोरी घटना को अंजाम देने वाले क्रांतिकारियों के परिवार के लोग भी उपस्थित रहे।
देश सर्वोपरि, प्रदेश में साढ़े चार करोड़ घरों पर लहराएगा तिरंगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहाि क बीते दस सालों में भारत तेजी से अपनी विकास यात्रा को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा देश को महाशक्ति बनने के लिए जाति, मत, मजहब के स्थान पर राष्ट्र को प्राथमिकता देंगे। समतामूलक समाज के लिए वोकल फॉर लोकल के रास्ते पर चलने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि 1942 में 9 अगस्त यानी आज ही के दिन महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन का आगाज किया था। आज हर शहीद स्माकर पर राष्ट्र धुन के साथ विभिन्न बैंड की धुन बजेगी। हर घर तिरंगा अभियान चलेगा जिसमें हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। उत्तर प्रदेश में साढ़े चार करोड़ तिरंगा हर घर फहराया जाएगा।
एक साल तक चलेंगे राष्ट्रभक्ति के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक वर्ष तक चलने वाले राष्ट्रभक्ति के विभिन्न कार्यक्रमों में हम सबकी सहभागिता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज नाग पंचमी भी है। नाग कुंडलिनी शक्ति का द्योतक है। उन्होंने कहा कि कल भारत को हॉकी और जैवलिन थ्रो में भी नीरज चोपड़ा को मेडल प्राप्त हुआ है। उन्होंने पदक जीतने वाले सभी खिलाडि़यों को शुभकामनाएं भी दी।