ठगी का ऐसा तरीका जिसके बारे में जानकर पुलिस भी हो गई हैरान, देश भर में फैले है इस गिरोह के तार, बेरोजगारों को फंसाने के लिए बनाया लालच का जाल, जानिए क्या है पूरा मामला ?
Such a method of cheating that even the police were surprised to know, the network of this gang is spread across the country, a web of greed has been created to trap the unemployed, know what is the whole matter?

Panchayat 24 : लोगों से ठगी करने वाले ठग नए नए तरीके अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऑनलाइन ठगी के भी कई मामले प्रकाश में आए हैं जहां शातिर अपराधियों को पुलिस ने दबोचा है। इस बार देश में ठगी एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर इस गिरोह के कुल 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से चौंकाने वाली जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह के तार देश भर में फैले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 9 स्मार्ट फोन, प्रिंटर और अन्य सामान भी बरामद किया है।
क्या है पूरा मामला ?
रिपोर्ट के अनुसार बिहार के नवादा जिले में स्थित मुफस्सिल कोतवाली क्षेत्र काल लपुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के गिरफ्तार 8 आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि यह गिरोह महिलाओं को गर्भवती करने के बदले में रूपये देने का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। ऑल इंयिा प्रेग्नेंट जॉब (बेबी बर्थ सर्विस) के नाम पर लोगों को लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे। इस गिरोह के निशाने पर बेरोजगार पुरूष होते थे। शिशु जन्म सेवा के नाम पर यह गिरोह लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग करता है। गिरफ्तार लोगों को बताते थे कि निशंतान महिलाओं को गर्भवती बनाने पर उन्हें लाखों रूपये प्राप्त होंगे।

ठगी का शिकार हुए लोगों से रजिस्ट्रेशन के लिए 799 रूपये और सिक्योरिटी मनी के तौर पर 5 से 20 हजार रूपये तक वसूले जा गए थे। पुलिस ने मामले की जानकारी होने पर जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। साक्ष्य एकत्रित कर पुलिस ने मुन्ना कुमार नामक व्यक्ति के ठिकाने पर छापेमारी क कार्रवाई की आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार मुन्ना कुमार ही इस गिरोह का सरगना है। डीएसपी कल्याण आनंद ने बताया कि गुरमा स्थित ईंट के बने बोरिंग घर के पास साइबर क्राइम करने वाले 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम शत्रुघ्न कुमार उर्फ सोनू कुमार, राजेश कुमार, प्रभात कुमार वर्मा, कविंद्र प्रसाद, गोपाल दास, अनिल कुमार, अजय कुमार, लक्ष्मण कुमार हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर देश भर में फैले इस गिरोह की जानकारी एकत्रित कर रही है। पुलिस यह भी जानकारी हासिल कर रही है कि यह गिरोह अभी तक कितने लोगों को अपना शिकार बना चुका है।