जेवर विधानसभायमुना प्राधिकरण

यीडा क्षेत्र में बन रही फिल्‍म सिटी में मॉम-2 की शूटिंग शुरू, बोनी कपूर ने जल्‍द ही चार और फिल्‍मों के निर्माण की घोषणा की

Shooting for Mom 2 begins at Film City; Boney Kapoor announces production of four more films soon

Panchayat 24 (यीडा) : यीडा क्षेत्र के सेक्‍टर-21 में प्रस्‍तावित फिल्‍म सिटी के निर्माण को लेकर काफी चर्चाएं रही हैं। अंतत: वह दिन आ ही गया है जब न केवल फिल्‍म सिटी का निर्माण शुरू हो गया है, बल्कि यहां पहली फिल्‍म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। फिल्‍म निर्माता कंपनी के मालिक और फिल्‍म निर्माता बोनी कपूर की फिल्‍म मॉम-2 की शूटिंग भी शुरू हो गई है। बीते रविवार देर शाम बोनी कपूर फिल्‍म यूनिट के साथ यहां पहुंचे। उनके साथ फिल्‍म सिटी निर्माण में बतौर कंसेश्‍नायर एवं भूटानी इंफ्रा के सीईओ आशीष भूटानी भी यहां मौजूद रहे। बेव्‍यू भूटानी फिल्‍म सिटी के लिए यह अवसर इस लिए भी विशेष रहा क्‍यों कि एक साल पूर्व शासन से फिल्‍म सिटी निर्माण की स्‍वीकृति मिली थी। ऐसे में एक साल पूरा होने के उपलक्ष में केक काटकर खुशी का इजहार किया गया।

इस अवसर पर बोनी कपूर इस क्षण को जंगल में मंगल की परिभाषा देते हुए कहा कि आगामी भविष्‍य में यहां प्रस्‍तावित फिल्‍मों की शूटिंंग को देखते हुए परिस्थितियों के हिसाब से कुछ अन्‍य सेट भी तैयार किए जाएंगे। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को विशेष धन्‍यवाद देते हुए कहा कि दो से तीन महीनों में पारंपरिक स्‍टूडियों का निर्माण भी आगामी तीना महीनों में शुरू हो जाएगा। फिल्‍म सिटी का पहला चरण 15 महीनों में पूरा हो जाएगा। बता दें कि फिल्‍म सिटी का निर्माण तीन चरणों में पूरा होगा। हर चरण में तय नियम एवं शर्ते तय हैं।

बोनी कपूर ने बतया कि उनकी आगामी फिल्‍में बैंक रोबरी और पारावारिक पृष्‍ठभूमि पर आधारित होंगी। ऐसे में कुछ सेट ऐसे तैयार कराए जाएंगे जिसमें आमने सामने दो घर हो। वहीं, एक सेट बैंक के रूप में भी तैयार किया जाएगा। हालांकि फिल्‍म निर्माण के बहुत सारे निर्णय यहां के मौसम को ध्‍यान में रखकर लिए जाएंगे। फिल्‍म की शूटिंंग के लिए लगभग चार सौ लोगों का स्‍टाॅफ लगाया गया है। बड़ी संख्‍या में यह लोग मुंबई एवं दक्षिण भारत से हैं। वहीं, स्‍थानीय लोगों को भी यहां काम दिया गया है।

बता दें कि बेव्‍यू भूटानी यीडा क्षेत्र में बन रही है। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने राज्‍य में ही फिल्‍म सिटी का निर्माण कर प्रदेश और उत्‍तर भारत के कलाकारों को बेहतर अवसर उपलब्‍ध कराने का सपना देखा है। बेव्‍यू फिल्‍म निर्माता कंपनी भूटानी ग्रुप के साथ मिलकर फिल्‍म सिटी का निर्माण का काम सौंपा गया है।

Related Articles

Back to top button