ग्रेटर नोएडा जोनस्पेशल स्टोरी

सैंथली गांव डबल मर्डर : जिस घर से उठनी से बहन की डोली, निकली भाई की अर्थी

Sainthli village double murder: The house from where the sister's palanquin was taken out, the brother's bier came out.

Panchayat 24 : ग्रेटर नोएडा जोन के सैंथली गांव में हुए डबल मर्डर ने एक साथ कई सपनों को लील दिया है। दीपांशु और अजयपाल हत्‍याकांड के बाद जहां सैंथली बगांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, जिस घर में कुछ दिन बाद बारात आनी थी। शादी की शहनाईयां बजनी थी, वहां सब लोग शौक में डूबे हुए हैं। दरअसल, डबल मर्डर का शिकार हुए दीपांशु (21) की बहन की आगामी 2 नवंबर को शादी होनी है। घर पर शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थी। 29 अक्‍टूबर को लग्‍न सगाई का कार्यक्रम था। शादी में बेटी को देने के लिए स्‍कार्पियों गाड़ी घर पर लाकर खड़ी हो चुकी थी। शादी के कार्ड बंट चुके हैं। अब वहां जवान बेटे की मौत पर मातमी चीख पुकार है। लोगों का आना जाना लगा हुआ है।

मृतक दीपांशु की बहन की शादी में दान में दी जाने वाली गाड़ी।

क्‍या है पूरा मामला ?

दरअसल, सैंथली गांव में धारा सिंह एवं अजयपाल सिंह का परिवार रहता था। धारा सिंह गृह मंत्रालय से सेवानिवृत हुए थे जबकि अजयपाल सिंह सीआईएसएफ से सेवानिवृत हुए थे। दोनों भाई परिवार सहित दादरी आकर रहने लगे थे। दोनों भाई अक्‍सर गांव में आते जाते रहते थे। दीपावली से पूर्व दोनों भाई घर की साफ सफाई करने के लिए गांव गए थे। जिस रास्‍ते से होकर उनके घर के लिए रास्‍ता जाता था, वहां पड़ोसी प्रिंस द्वारा सीसी रोड़ को ऊंचा कर दिया था। परिणामस्‍वरूप प्रिंस के घर का पानी रास्‍ते में पानी जमा रहने लगा। इससे धारा सिंह और अजयपाल सिंह से परेशानी होने लगी। धारा सिंह एवं अजयपाल सिंह ने प्रिंस के भाई से शिकायत की थी। ग्रामीणों के अनुसार प्रिंस को यह बात नागवार गुजरी थी।

दीपावली पर घर की साफ सफाई एवं पितृ पूजा के लिए गांव गए थे अजयपाल सिंह

बीते रविवार को प्रिंस अपने भाई के साथ धारा सिंह और अजयपाल सिंह के घर पर पहुंचा था। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और प्रिंस ने अजयपाल को थप्‍पड़ मार दिया था। जब यह खबर धारा सिंह और अजयपाल सिंह के कुटुंबजनों को पता चली तो वह भी वहां पहुंच गए। मामला बढ़ता देख धारा सिंह और अजयपाल सिंह ने स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को सीधे टकराव से रोका। सोमवार को दोनों भाई दीपावली के दिन दादरी से पितृ पूजा के लिए गांव पहुंचे थे।

गांव में तैनात पुलिस बल।

धारा सिंह और अजयपाल सिंह नहीं चाहते थे कि दोनों पक्षों के बीच कोई टकाव हो

इस घटना के बारे में रविवार सुबह धारा सिंह एवं अजयपाल सिंह के बच्‍चों को भी पता चल चुका था। दोनों भाई नहीं चाहते थे कि दोनों पक्षों में इस मामले को लेकर कोई सीधा टकराव न हो, इसके लिए दोनों भाईयों द्वारा प्रिंस के कुंटुंब के लोगों से इस बात की शिकायत कर मामले को बातचीत के माध्‍यम से समाप्‍त करने के प्रयास किए जा रहे थे। इस बीच धारा सिंह और अजयपाल सिंह के बच्‍चे भी गांव में पहुंच गए। रास्‍ते में उनकी मुलाकात कार में सवार होकर जा रहे प्रिंस और उसके साथियों से हो गई। उनके बीच जुबानी विवाद चल रहा था। किसी ने इसकी सूचना धारा सिंह और अजयपाल सिंह को दे दी। किसी अनहोनी की आशंका के चलते दोनों भाई अन्‍य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए।

बातचीत एवं कहासुनी के बीच अचानक शुरू हो गई फा‍यरिंग

ग्रामीणों के अनुसार कुछ देर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। तभी कार सवार प्रिंस एवं उसके साथियों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच एक गोली अजयपाल के सीने में आकर लगी। लहूलुहान अवस्‍था में अजयपाल जमीन पर गिर पड़े। इस बीच एक गोली पास में खड़े दीपांशु को आकर लगी और वह भी जमीन पर गिर पड़ा। राजीव एवं सतपाल नामक दो अन्‍य लोग भी गोली लगने से घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर घटनास्‍थल पर अफरातफरी मच गई। मौका पाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद से गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।

चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज 

डबल मर्डर में पुलिस ने पीडित पक्ष की तहरीर पर प्रिंस भाटी, उसके बड़े भाई जितेन्‍द्र भाटी, बॉबी तोंगड़ और ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के सादुल्‍लापुर गांव निवासी मनोज नागर सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार प्रिंस भाटी, बॉबी तोंगड और मनोज नागर का अच्‍छा खासा अपराधिक इतिहास रहा है। ग्रामीणों के अनुसार प्रिंस पर हत्‍या के प्रयास का भी मामला दर्ज है जिसके चलते उसको जेल जाना पड़ा था। वहीं, बॉबी तोंगड़ पर भी जेल जा चुका हैं। वहीं, मनोज नागर ईकोटेक-3 कोतवाली का गैंगस्‍टर है। वह हत्‍या के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी पक्ष से जुड़े कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

Related Articles

Back to top button