ग्रेटर नोएडा में धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार

Panchayat 24 (ग्रेटर नोएडा) : थाना बीटा-2 क्षेत्र के ऐच्छर गांव में कथित रूप से धर्म परिवर्तन से जुड़ी गतिविधियों की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने शनिवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की गहन जांच की गई।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की गहन जांच की गई। जांच के दौरान सामने आया कि कुछ महिलाओं को एकत्र कर ईसाई धर्म से संबंधित जानकारी दी जा रही थी। इस दौरान एक टैक्सी चालक सुरेश, उसकी पत्नी, साली तथा ऐच्छर निवासी एक अन्य व्यक्ति चंद्रकरण की भूमिका प्रकाश में आई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।
थाना बीटा-2 पुलिस ने इस संबंध में अभियोग पंजीकृत करते हुए दो आरोपितों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान मूल रूप से राजस्थान के बांसवाड़ा निवासी सुरेश पुत्र शंकर लाल, मूल निवासी बांसवाड़ा (राजस्थान), वर्तमान पता सिग्मा-2, गौतमबुद्धनगर तथा चंद किरण पुत्र गजेसिंह प्रजापति, निवासी ऐच्छर, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।



