पैट्रोल-डीजल की कीमतें होंगी 20 रूपये तक कम, पूरे देश में एक समान होगी कीमत, जानिए क्या है पूरा मामला ?
Petrol and diesel prices will be reduced by up to Rs 20, prices will be same across the country, know what is the whole matter?

Panchayat 24 : लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया है। चुनाव में भाजपा को अनुमान से लगभग 60 से 70 सीटें कम मिली हैं। हालांकि केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनी है। माना जा रहा है कि भाजपा के प्रदर्शन में आई गिरावट के कई कारणों में से विपक्ष द्वारा महंगाई को लेकर लगातार सरकार पर हमला किया जाना भी है। भाजपा आम जनता को महंगाई से बड़ी राहत देकर विपक्ष के हाथों से इस मुद्दें को समाप्त करना चाहती है। इसके लिए ईंधन के दामों में भारी कमी करना ऐसा विकल्प है जिससे महंगाई में चौतरफा कमी आएगी। यही कारण है कि सरकार पैट्रोल और डीजल के दामों में भारी कमी करने पर विचार कर रही है। यदि सबकुछ ठीक ठाक रहा तो पैट्रोल और डीजल के दामों में 20 रूपये तक की कमी हो जाएगी। साथ ही पूरे देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में एकरूपता देखने को मिलेगी।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, केन्द्र सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जीएसटी के दायरे में लाने पर विचार कर रही है। ऐसा करने से पैट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी कमी होगी। साथ में पैट्रोल और डीजल सहित पैट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी में शामिल करने से तेल कंपनियों को इनपुट पर चुकाए गए टैक्स में कमी
जीएसटी परिषद की 53वीं बैठक में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केन्द्र सरकार पैट्रोल और डीजल को जीएसटी की सीमा में लाना चाहती है। चूंकि पैट्रोल और डीजल की कीमतें को कम करने के लिए राज्य सरकारों की सहमति भी आवश्यक है। ऐसे में राज्यों को इस बारे में निर्णय करना है। केन्द्र और राज्य सरकारों को विचार विमर्श करके पैट्रोल और डीजल की कीमतें तय करनी हैं। यदि सबकुछ ठीक ठाक रहता है। केन्द्र और राज्य सरकारों के बीच इस विषय पर सहमति बन जाती है तो देश भर में पैट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में लगभग 20 रूपयों की कमी हो जाएगी। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार यदि इन उत्पादों पर सबसे अधिक 28 प्रतिशत जीएसटी भी लगाया जाए तो भी इनकी कीमतें 20 रूपये 19.71 रूपये प्रति लीटर कम हो जाएंगी।
राज्य सरकारों की कमाई पर पड़ सकता है असर
बता दें कि राज्य सरकारों की कमाई का बड़ा हिस्सा पैट्रोलियम उत्पादों पर लगने वाले कर से आता है। यदि पैट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाता है तो इससे पैट्रोल और डीजल के दामों में तो कमी जरूर आएगी, लेकिन इससे राज्य सरकारों को मिलने वाले टैक्स में कमी आएगी। इससे राज्य सरकारों को होने वाली कमाई जरूर कुछ घट जाएगी। दरअसल दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रूपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है। इसके अनुसार जीएसटी लगने के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत घटकर 75.01 रुपये और डीजल की 74.79 रुपये प्रति लीटर रह जाएगी।
मद | पेट्रोल (रूपये में) | डीजल (रूपये में) |
---|---|---|
बेस प्राइस | 55.46 | 56.20 |
ढुलाई | 0.20 | 0.22 |
एक्साइज ड्यूटी | 19.90 | 15.80 |
डीलर कमीशन | 3.77 | 2.58 |
वैट | 15.39 | 12.82 |
कुल कीमत | 94.72 | 87.62 |
मद | पेट्रोल (रूपये में) | डीजल (रूपये में) |
---|---|---|
बेस प्राइस | 55.46 | 56.20 |
ढुलाई | 0.20 | 0.22 |
जीएसटी | 15.58 | 15.79 |
डीलर कमीशन | 3.77 | 2.58 |
कुल कीमत | 75.01 | 74.79 |