पंडित संजय शर्मा बने अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण के जिला कार्यकारी अध्यक्ष, संगठन का किया गया विस्तार
Pandit Sanjay Sharma became the District Executive President of All India Year Brahmin, the organization expanded
Panchayat24 : दादरी के हरीनगर में रविवार को अखिल भारवर्षीय ब्राह्मण सभा का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित के. सी. गौड़, अति विशिष्ट अतिथि पंडित रविंद्र शर्मा और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलन एवं भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में कहा गया कि ब्राह्मण समाज हमेशा राष्ट्र और समाज हित के लिए समर्पित रहा है। ऐसे में ब्राह्मण समाज की मजबूती का मतलब देश और राष्ट्र की मजबूती है। ब्राह्मण समाज को राष्ट्र निर्माण के लिए बदलती हुई परिस्थितियों में अपने भूमिका को समझते हुए श्रेष्ठ कर्म करे। इस दौरान अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा का विस्तार करते हुए पंडि़त संजय शर्मा को जिला गौतम बुद्ध नगर का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम में पंडित मुकेश भारद्वाज, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य एवं नगर महामंत्री जहांगीरपुर, पंडित एच.के. शर्मा, पंडित रोहतास शर्मा, गीता पंडित, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दादरी, पंडित डॉ विनोद शर्मा सहित सैकड़ो विप्र बंंधु उपस्थित थे
सनातन संस्कृति को मजबूत करने का संकल्प
कार्यक्रम में धरती की सबसे प्राचीनतम सनातन संस्कृति को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम में संकल्प लिया गया। सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केसी गौड़ ने कहा कि देश के अन्दर विदेशी ताकतें षडयंत्र रच रही है। राष्ट्रीय एकता और अखंड़ता को खंड खंंड करने की साजिशें रची जा रही है। सनातन संस्कृति समावेशी संस्कृति है। ऐसे में सनातन संस्कृति को मजबूत बनाना बहुत जरूरी है। इसके लिए समाज को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
समाज बने कुरीति मुक्त
कार्यक्रम में देश एवं समाज के रचनात्मक निर्माण में ब्राह्मण समाज की भूमिका पर भी विचार किया गया। सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने कहा कि देश एवं समाज को निर्माण में ब्राह्मण समाज की विशेष भूमिका रही हे। भविष्य में भी ब्राह्मण समाज अपनी इस भूमिका का निर्वहन कर सके इसके लिए जरूरी है कि ब्राह्मण समाज को बुराईयों से मुक्त किया जाए। देखने में आ रहा है कि ब्राह्मण युवा भी उन बुराईयों के भंवर जाल में फंस रहा है, जो किसी भी राष्ट्र के निर्माण में बाधा बनते हैं। हालांकि ब्राह्मण समाज में अन्य समाजों की अपेक्षा बेटियों की भूमिका को कहीं अधिक स्वीकारोक्ति प्राप्त है, इसके बावजूद अभी हमें बेटियों को उनकी सही भूमिका सौपनी होगी। समाज में शिक्षा का प्रचार प्रसा करना होगा। समाज के जरूरत मंद लोगों की मदद के लिए तत्तपर रहना होगा।
किया गया संगठन विस्तार
इस दौरान अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा का विस्तार भी किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित के .सी. गौड़ एवं प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश पंडित हरी नारायण चतुर्वेदी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश पंडित पंकज शर्मा तथा पंडित भोज कुमार शर्मा, प्रदेश महामंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश की संस्तुति एवं उपस्थित और सभी विप्र बंधुओं की सहमति और परामर्श के आधार पर अशोक पंडित को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, पंडित इंद्रकेश मिश्रा जी को जिला उपाध्यक्ष, पंडित लक्ष्मण शर्मा जिला महासचिव, पंडित हरि ओम शर्मा को जिला कोषाध्यक्ष ,पंडित ओम दत्त शर्मा को जिला संगठन मंत्री, पंडित पंकज शर्मा को जिला सचिव, पंडित विष्णु शर्मा को नगर अध्यक्ष दादरी ,पंडित नीरज शर्मा जी को दनकौर ब्लॉक अध्यक्ष तथा पंडित सोनू शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ के पद पर मनोनीत किया गया।
धन्यवादब्रा