न्यूड फोटोशूट मामला : बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज
Nude photoshoot case: Case registered against Bollywood actor Ranveer Singh
Panchayat24 : बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी उलजुलूल हरकतों के बारे में भी जाने जाते हैं। अब एक एनजीओ ने उनके खिलाफ मुम्बई में मामला दर्ज कराते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। एनजीओ ने अनुसार रणवीर सिंह ने ऐसा करके महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एनजीओ के वकील के अनुसार रणवीर सिंह को इस मामले में पांच साल की सजा हो सकती है। हालांकि पुलिस ने जांच के लिए 48 घंटों का समय मांगा है।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, हाल ही में रणवीर सिंह ने अपनी एक न्यूड फोटो शूट कराई थी। इसको लेकर वह चर्चा में बने हुए हैं। रणवीर सिंह ने अपनी इन न्यूड फोटो को अपने इंस्ट्राग्राम पर भी शेयर किया है। सेाशल मीडिया पर उनके इस न्यूड फोटो शूट पर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक एक सामाजिक संगठन ने रणवीर सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ऐसा करके महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इस संगठन के पदाधिकारी ललित श्याम ने मुम्बई के चेम्बूर पुलिस थाने में रणवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इस संगठन ने रणवीर सिंह की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा है कि ऐसा करके रणवीर सिंह का यह कार्य अनैतिक है। महिला मर्यादा के खिलाफ है। संगठन ने यह भी मांग की है कि रणवीर सिंह की न्यूड फोटो को ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल प्लेटफार्म से हटाई जाए।
रामगोपाल वर्मा ने किया रणवीर सिंह का बचाव
न्यूड फोटो शूट मामले में फिल्म डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा रणवीर सिंह के पक्ष में खड़े दिख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा है कि रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लिंग समानता की मांग के संदर्भ में देखा जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जब महिलाओं को अपने शरीर के प्रदर्शन का अधिकार है तो पुरूषों को क्यों नहीं। इस विषय पर पुरूषों के बारे में दोहरी मानसिकता अपनाई जाती है।