उत्तर प्रदेश

जरूरी सूचना : लाखों युवाओं को था जिसका इंतजार, वो घड़ी आ गई, जानिए क्‍या है पूरा मामला ?

Important information: The moment that millions of youth were waiting for has come, know what is the whole matter?

Panchayat 24 : उत्‍तर प्रदेश सहित देश के लाखों युवाओं को जिस शुभ मुहुर्त का बेसब्री से इंतजार था, उस तारीख की घोषणा हो गई है। इस तारीख की घोषणा के बाद लाखों युवक युवतियां आगे की तैयारियों में जुट गए हैं। दरअसल, उत्‍तर प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर पुलिस कांस्‍टेबलों की भर्ती की घोषणा की थी। युवक एवं युवतियों को इसका इंतजार था। लोकसभा चुनावों से पूर्व उत्‍तर प्रदेश सरकार ने उत्‍तर प्रदेश पुलिस कांस्‍टेबलों के 60244 पदों पर भर्ती निकाली थी।

इस तारीख को होगी भर्ती परीक्षा

उत्‍तर प्रदेश  पुलिस कांस्‍टेबल बनने के इच्‍छुक युवक एवं युवतियां भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। इन इच्‍छुक अभ्‍यार्थियों को भर्ती परीक्षा की तारीख 17 और 18 फरवरी घोषित हुई है। इसके लिए उत्‍तर प्रदेश पुलिस बोर्ड ने लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र उपलब्‍ध कराने के बारे में भी निदेश जारी किए है। बोर्ड के अनुसार सभी अभ्‍यार्थियों के प्रवेश पत्र उचित समय पर वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर उचित समय पर उपलब्‍ध करा दिए जाएंगे। अभयार्थी वेबसाइट पर जाकर इसकी जानकारी कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार परीक्षा से तीन से चार दिन पूर्व वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। उत्‍तर प्रदेश पुलिस कांस्‍टेबल परीक्षा दो पालियों में होगी।

उत्‍तर प्रदेश पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती की प्रक्रिया 

उत्‍तर प्रदेश पुलिस कांस्‍टेबल के लिए सबसे पहले अभ्‍यार्थियों को लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। इसके बाद पीईटी पीएसटी और इसके बाद दस्‍तावेजों के सत्‍यापन की प्रक्रिया शुरू होगी। भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण में चयनित अभ्‍यार्थियों का मेडिकल टेस्‍ट होगा।  बता दें कि उत्‍तर प्रदेश पुलिस द्वारा बीते 23 दिसंबर को उत्‍तर प्रदेश पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें अनारक्षित पदों के लिए 24102, ईडब्‍ल्‍यूएस के लिए 6024, अन्‍य पिछड़ा वर्ग के लिए 16264अनुसूचित जाति के लिए 12650और अनुसूचित जनजाति के लिए 1204 पदों को आरक्षित रखा गया है। महिलाओं के लिए भी आरक्षण तय किया गया है। नोटिफिकेशन के लिए सम्‍पूर्ण पदों में से 20 प्रतिशत पद महिलाओं के तय किया गया है।

उत्‍तर प्रदेश पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती के लिए पदों का संक्षिप्‍त विवरण

सामान्‍य: 24,102 पद

ईडब्ल्यूएस: 6,024 पद

ओबीसी: 16,264 पद

अनुसूचित जाति: 12,650 पद

अनुसूचित जनजाति: 1,204 पद

Related Articles

Back to top button