वृंदावन में प्रेम मंदिर के संस्थापक जदगगुरू कृपालु जी महाराज की तीन बेटियां यमुना एक्साप्रेस-वे पर सड़क हादसे में घायल, एक की मौत
Three daughters of Jadagguru Kripalu Ji Maharaj, founder of Prem Mandir in Vrindavan, were injured in a road accident on Yamuna Expressway, one died

Panchayat 24 : ग्रेटर नोएडा जोन में यमुना एक्सप्रेस-वे आगरा से नोएडा की ओर आ रहे एक केंटर ने दो कारों को टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में दोनों कारों में सवाल छ: महिलाओं सहित कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव टीम के साथ मिलकर सभी घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान वृंदावन के प्रेम मंदिर और प्रतापगढ़ के मनगढ़ भक्ति धाम के संस्थापक जगदगुरू कृपालु जी महाराज की बेटी विशाखा त्रिपाठी के रूप में हुई है। हादसे में उनकी दो बहनें श्यामा त्रिपाठी और कृष्णा त्रिपाठी भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। मामला दनकौर कोतवाली क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते जगदगुरू कृपालु महाराज की तीनों बेटियां डॉ विशाखा त्रिपाठी, डॉ श्यामा त्रिपाठी और डॉ कृष्णा त्रिपाठी अपने परिचितों दीपक पटेल निवासी दिल्ली, हंसा पटेल और कश्मीरा पटेल निवासी और संजय मलिक निवासी प्रतापगढ के साथ दो कारों में सवार होकर मथुरा से यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते दिल्ली एयरपोर्ट जा रही थी। यहां से उन्हें सिंगापुर जाना था। रविवार सुबह दनकौर कोतवाली क्षेत्र में जीरो प्वाइंट से 8 किमी दूर एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कैंटर ने दोनों कारों को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस एवं राहत और बचाव दल ने सभी घायलों को उपचार के लिए करीब के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से घायलों को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने विशाख त्रिपाठी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अभी भी श्यामा त्रिपाठी और कृष्णा त्रिपाठी की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का चिकित्कों की देखदेख में उपचार चल रहा है।वहीं, पुलिस ने आरोपी केंटर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराकर आवागमन को सुचारू कराया।
जगदगुरू कृपालु परिषद ने जारी किया संदेश
जगदगुरू कृपालु महाराज की मौत के बाद तीनों बहनें ही प्रतापगढ़ के मनगढ़ भक्ति धाम और वृंदावन के प्रेम मंदिर का काम काज संभाल रही थी। डॉ विशाखा ही इन दोनों संस्थानों की अध्यक्ष थी। जगदगुरू कृपालु परिषद की ओर से एक संदेश जारी किया गया है। संदेश में लिखा गया है कि एक हादसे में हमारे जगदगुरू कृपालु परिषद की अध्यक्ष डॉ विशाखा त्रिपाठी का निधन हो गया है। इनका अंतिम संस्कार वृंदावन में किया जाएगा।
तीनों बहनें धर्म और आध्यात्म की बड़ी जानकार
हादसे का शिकार हुई डॉ विशाखा त्रिपाठी जगद्गुरु कृपाल लोक परिषद कृपालु धाम मनगढ़ की अध्यक्ष थी। वह ट्रस्ट के शिक्षण संस्थानों और अस्पताल का काम भी देखी थी। भक्त उन्हें प्यार से बड़ी दीदी कहते थे। उनका जन्म 1949 में प्रतापगढ़ के कुंदा के पास ललितपुर में हुआ था। वह पेशेवर तौर पर एक पेंटर थी और उनके पास आर्ट्स की मास्टर डिग्री थी। दूसरी बेटी श्याम त्रिपाठी जगद्गुरु कृपालु परिषद श्याम श्याम धाम वृंदावन की अध्यक्ष है प्यार से भक्तों में मछली दीदी बुलाते हैं। उनका जन्म 1954 में राधा अष्टमी से एक दिन पहले प्रतापगढ़ के मनगढ़ में हुआ था। वह संस्कृत में एचडी है और अपने दिवंगत पिता कृपालु महाराज के मार्गदर्शन में वेदों का अध्ययन किया है। तीसरी बेटी कृष्ण त्रिपाठी जगत गुरु कृपालु परिषद रंगीली महल बरसाना की अध्यक्ष है। भक्त उन्हें प्यार से छोटी दीदी कहते हैं उनका जन्म 1957 प्रयागराज में हुआ था। वह संस्कृत में पीएचडी है और आध्यात्मिक ग की एक प्रख्यात विद्वान है।